फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलटी लाइन में शार्ट सर्किट से गन्ने की 19 बीघा फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-34
विज्ञापन

एलटी लाइन में शार्ट सर्किट से गन्ने की 19 बीघा फसल जली
विद्युत लाइन के तार लटकने से हुआ हादसा, मौके पर नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड
अमर उजाला ब्यूरो
गुलड़िया।
एलटी लाइन के तारों में शार्ट सर्किट होने पर निकली चिंगारियों से लगी आग में गन्ने की 19 बीघा फसल जल गई। यह हादसा विद्युत लाइन के तार लटकने की वजह से हुआ। सूचना देने पर फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव आमगांव निवासी पूर्व प्रधान नेत्रपाल सिंह के ट्यूबवेल पर जानेवाली 440 वोल्टेज की लाइन कई खेतों के ऊपर से होकर गुजर रही है। विद्युत लाइन के तार नीचे झूलने के कारण गन्ने की फसल से टकराते रहते हैं, जिससे शार्ट सर्किट होता है। मंगलवार सुबह करीब सात बजे इन तारों में हुए शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से गन्ने की फसल में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को फोन किया। मगर रास्ता न होने की वजह से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंच सकी। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर काफी देर बाद आग पर काबू पाया। तब तक करीब 19 बीघा खेतों में खड़ी गन्ने की फसल जल गई। इसमें पूर्व प्रधान नेत्रपाल सिंह की चार बीघा, ग्रीस सिंह की चार बीघा, विनोद कुमार की पांच, मुनीश कुमार की छह और थाना मूसाझाग क्षेत्र के गांव किसरुआ निवासी रतीराम की चार बीघा गन्ने की फसल शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
पूर्व प्रधान ने कई बार की शिकायत
पूर्व प्रधान नेत्रपाल सिंह ने विद्युत लाइन के तार झूलने की कई बार उपकेंद्र खेड़ा नवादा में शिकायत की थी। बावजूद इसके लाइन ठीक नहीं की गई। इससे ग्रामीणों में खासा आक्रोश है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें