फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों में प्रचार सामग्री बरामद, फात्मा रजा पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं।
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी फात्मा रजा पर आचार संहिता का फंदा कसता जा रहा है। आचार संहिता उल्लंघन करने के आरोप में रविवार रात फात्मा रजा के खिलाफ तीसरी बार रिपोर्ट दर्ज की गई। तीसरी रिपोर्ट सिविल लाइंस थाने में दर्ज की गई है। आरोप दो लक्जरी कारों में प्रचार सामग्री ले जाने का है। पुलिस ने दोनों कार कब्जे में लेकर सीज कर दी है।
इंस्पेक्टर सिविल लाइन देवेश सिंह ने बताया कि शनिवार रात दरोगा राजीव राठी कचहरी के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। पुलिस को देखकर अर्टिका और सफारी गाड़ी में बैठे लोग कारों से उतरकर भाग गए। पुलिस टीम ने तलाशी ली तो कार में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी फात्मा रजा के बैनर, पोस्टर बरामद हुए। पकड़ी गईं दोनों कार न तो प्रचार सामग्री के लिए अधिकृत थीं और न प्रचार सामग्री वैध तरीके से ले जाई जा रही थी। दरोगा राठी की ओर से पूर्व चेयरमैन व सपा प्रत्याशी फात्मा रजा के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की धारा 171 (जे) के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों वाहनों को एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट...
तीन सदस्य पद प्रत्याशियों पर भी रिपोर्ट
बदायूं। सदर कोतवाली में आचार संहिता उल्लंघन के तहत प्रत्याशियों पर कार्रवाई जारी है। रविवार को अलग-अलग क्षेत्र के तीन सदस्य पद प्रत्याशियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। इनमें परवेज, जहीर और जगवीर शामिल हैं। आरोप है कि इन्होंने सार्वजनिक स्थलों पर अपने बैनर व पोस्टर लगा रखे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें