फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव देखें या शादी, दीवान जी परेशान

विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बदायूं।  जिले में निकाय चुनाव के दौरान शादियों की भरमार से पुलिस विभाग खासा परेशान है। कई पुलिसवालों ने खुद या परिवार में किसी की शादी की वजह से छुट्टी की अर्जी लगा रखी है जिसे लेकर अफसर दुविधा में हैं। कई मामलों में उन्होंने सत्यता की जांच कराने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन

इन दिनों शादियों का सीजन है। 23 नवंबर को बड़ी संख्या में शादियां होनी हैं। इसके बाद 28, 29 व 30 को बड़ा सहालग हैं। जिले में कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल श्रेणी के करीब पंद्रह सौ पुलिसकर्मी हैं। इनमें से कई इस सहालग से सीधे प्रभावित हो रहे हैं। बुधवार को एसएसपी कार्यालय पर छुट्टी का आवेदन स्वीकृत कराने वाले बड़ी संख्या में सिपाही, दीवान थे। इनमें से 95 फीसदी मामले शादी की वजह से अवकाश से संबंधित थे। कई पुलिस जवानों की खुद की शादी 23 नवंबर की थी तो कई की बहन या बेटी की शादी इस तारीख मेें पड़ रही थी। इसकी पुष्टि करने वाले शादी के कार्ड भी आवेदन पत्र के साथ लगे थे। जाहिर है कि यह सभी 19 या 20 नवंबर से छुट्टी मांग रहे थे। चूंकि जिले में 22 नवंबर को चुनाव है, ऐसे में जहां ज्यादा पुलिस स्टाफ की जरूरत है वहीं इतनी बड़ी संख्या में अवकाश लेने वालों की लाइन देख अधिकारी भी असहज हैं। बुधवार को ही करीब तीस जवानों की इसी श्रेणी की छुट्टी स्वीकृत कर चुके एसएसपी चंद्रप्रकाश हैरत में थे। जानकारी की तो पता लगा कि वास्तव में 23 को बड़ा सहालग है। उन्होंने अधिकतर लोगों को छुट्टी दे भी दी पर संदिग्ध लग रहे कुछ मामलों को एसपी सिटी कमलकिशोर को हस्तगत कर दिया कि वह इनकी जांच कराएं। बेहद जरूरी होने पर ही छुट्टी स्वीकृत करें। एसपी सिटी ने उन्हें बताया कि वह खुद सुबह से ऐसे कई स्टाफ को छुट्टी दे चुके हैं। पिछले तीन दिनों में ऐसे आवेदनों की भरमार है।
----
चुनाव और शादियों का सीजन एक साथ होने से दिक्कत तो हो ही रही है। स्टाफ की जरूरत के हिसाब से छुट्टी स्वीकृत कर रहे हैं। जिन्हें ज्यादा जरूरी नहीं है, उन्हें चुनाव के बाद छुट्टी देने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-चंद्रप्रकाश, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें