फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलीय स्तर पर खेलने को बारह छात्राओं का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)।
विज्ञापन

भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज में आयोजित माध्यमिक कॉलेजों की ताइक्वांडो प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं ने आत्मरक्षा के हुनर दिखाए। मेजबान कॉलेज समेत हरबिलास गोयल इंटर कॉलेज और पार्वती इंटर कॉलेज की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। तीनों कॉलेज की 12 छात्राओं का मंडलीय स्तर पर खेलने के लिए चयन कर लिया गया है।
कॉलेज परिसर में चयन प्रक्रिया जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष राजन मेंदीरत्ता की देखरेख में पूर्वाह्न शुरू हुई। प्रतिभागी छात्राओं ने अपने प्रदर्शन से निर्णायकों का दिल जीत लिया। भद्वार गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं छाया, अनुष्का, गुनगुन, शशिबाला, रूपल मान, हरबिलास गोयल इंटर कॉलेज की नेहा श्रीवास्तव, गौरी शर्मा, काजल मौर्य, अर्चना यादव, कशिश दुबे, आरती, नेहा, पार्वती इंटर कॉलेज बदायूं की छात्रा अनुष्का का चयन कर लिया गया। मुख्य अतिथि श्वेता छाबड़ा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मेंदीरत्ता ने बताया कि चयनित छात्राएं मंडलीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। इस मौके पर हनी सपरा, मीरा यादव, रोशनी, सोहन सिंह, अजयपाल सिंह, ललित यादव, शिवम कुमार, मोहम्मद इकबाल, विपिन तोमर, निकारिका आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
टैलेंट चैंपियनशिप में दिखाया हुनर
उझानी। बदायूं टैलेंट चैंपियनशिप के तहत मंगलवार शाम को पंजाबी कॉलोनी में बच्चों ने आयोजकों का मनमोह लिया। प्रतिभागियों में वंश, अभिनव, पलक गुलाटी, तुषिका छाबड़ा, मोहन सिंह, शर्गुन कौर, अग्रिमा माहेश्वरी, प्रेरणा ने शानदार प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल में शामिल देवेंद्र धींगड़ा, इरफान, और नितीका गुलाटी ने प्रतिभागियों की तारीफ की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें