फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बछौरा में कटान जारी, सांसद ने जाना बाढ़ पीड़ितों का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
उसहैत। जल स्तर में कुछ कमी आने के बाद गंगा ने कई इलाकों में कटान तेज कर दिया है। उसहैत के गांव अहमद नगर बछौरा और जटा में गंगा तेजी से कटान कर रही हैं। तीन दिन पहले यहां आधा दर्जन से ज्यादा घर गंगा में समा चुके हैं। आंवला के सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने यहां पहुंच कर बाढ़ पीड़ितों का हाल जाना और उनको हर संभव मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन

एक सप्ताह से गंगा में नरौरा बैराज से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। दातागंज, सहसवान और सदर तहसील के तीन दर्जन गांवों में बाढ़ का पानी घुस चुका है। बांधों पर भी गंगा कटान कर रही हैं। सबसे ज्यादा खराब स्थिति दातागंज तहसील क्षेत्र के थाना उसहैत के गांवों की है। उसहैत में गंगा पार के एक दर्जन गांव टापू बन चुके हैं। यहां दो से तीन फुट तक पानी भरा हुआ है। अहमद नगर बछौरा में कटान तेज होने से गांव के आधा दर्जन घर गंगा में समा चुके हैं। यहां अब तक सरकारी मदद न पहुंचने से बाढ़ प्रभावितों में रोष है। गांव के लोगों का कहना है कि अगर जल्द कटान रोकने के उपाय नहीन्हुए तो पूरे गांव को खतरा पैदा हो सकता है। इधर जटा, पथरामई, दल नगला, कदम नगला आदि गांवों में भी कटान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें