फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 17 नए ट्रांसफॉर्मर लगेंगे, ओवरलोडिंग से एक लाख की आबादी को मिलेगी निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। गर्मी बढ़ने के साथ बिजली की खपत लगातार बढ़ रही है। इसकी वजह से ट्रांसफॉर्मरों पर लोड बढ़ रहा है। इस समस्या से निपटने के लिए विद्युत निगम ने शहरी क्षेत्र में 17 नए ट्रांसफॉर्मर लगाने का निर्णय लिया है। अधिकारियों के अनुसार, नए ट्रांसफॉर्मर लगने से ओवरलोडिंग की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी। ट्रांसफॉर्मर लगाने का काम 15 दिन में पूरा किया जाना है। नई व्यवस्था से करीब एक लाख से अधिक की आबादी लाभान्वित होगी।
विज्ञापन




शहर के ट्रांसफॉर्मरों पर ओवरलोडिंग की समस्या बढ़ गई है। इससे बिजली फॉल्ट भी हो रहे हैं। समस्या का हल ढूंढने के लिए विद्युत निगम की ओर से बिजनेस प्लान के तहत होने वाले कार्यों में 17 ट्रांसफॉर्मरों लगाने की कार्ययोजना शामिल की गई है। अधिकारियों के अनुसार, नए ट्रांसफॉर्मर लगाए जाने से एलटी लाइन काफी छोटी हो जाएंगी। इससे फॉल्ट और ओवरलोडिंग की समस्या कम होगी। इससे करीब एक लाख से अधिक आबादी को लाभ मिलेगा। (संवाद)











इन जगहों पर लगेंगे ट्रांसफॉर्मर



400 केवी जिलाधिकारी चौराहा, 400 केवी नेकपुर ढाल वाला, 630 केवी डीके वाली गली के पास, 400 केवी होली चौक, 630 केवी स्टेशन तिराहा, 400 केवी जज साहब वाला, 250 केवी पनवड़िया कार्यालय हॉल्ट, 250 केवीए जोगीपुरा, 100 केवी नीरज कम्युनिकेशन गांधी ग्राउंड, 500 केवी पनवड़िया कार्यालय, 100 केवी नई सराय बीएसएनएल एक्सचेंज वाली गली। इसके अलावा 250 केवी न्यू रोजा प्रथम, 250 केवी जवाहरपुरी न्यू रोजा द्वितीय, 250 केवी सुनीती गुप्ता हॉस्पिटल, 250 केवी पुराना आंवला बस स्टैंड, 400 केवी विवेक जौहरी और 250 केवी मुख्य डाकघर के पास।
विज्ञापन









गर्मी में एसी-कूलर चलने से हर साल ही जून-जुलाई में लोड बढ़ जाता है। शहर में ओवरलोडिंग की समस्या को कम करने के लिए 17 नए ट्रांसफॉर्मर अगले 15 दिनों में लगा दिए जाएंगे, जगह का चयन हो गया है रविवार से ट्रांसफॉर्मरों के पिलर बनने शुरू हो जाएंगे। नए ट्रांसफॉर्मर लगने से न सिर्फ फॉल्ट कम होंगे, बल्कि लो-वोल्टेज की समस्या से भी राहत मिलेगी। - नीरज, अधिशासी अभियंता प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें