फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में मतदान, बंद रहेंगी बदायूं की भी शराब की दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। चौथे चरण का मतदान 29 अप्रैल को है। बदायूं सीमा से लगे शाहजहांपुर में भी 29 अप्रैल को मतदान होगा, जिस वजह से शाहजहांपुर और फर्रुखाबाद सीमा से बदायूं सीमा के अंदर आठ किलोमीटर तक की परिधि में जो भी शराब की दुकानें आती हैं, वे बंद रहेंगी।
विज्ञापन

डीएम दिनेश कुमार सिंह ने कहा है कि पड़ोसी जनपदों में 29 अप्रैल को चुनाव है। चुनाव आयोग की गाइड लाइन है कि जिस जनपद में चुनाव होगा, उस जनपद से दूसरे जिले के अंदर आठ किलोमीटर की परिधि की सभी शराब की दुकानें बंद रहेंगी। इसके तहत उसहैत थाने की तीन देसी, एक विदेशी शराब की दुकान, उसावां थाना क्षेत्र में चार देसी, एक विदेशी शराब और एक बीयर की दुकान बंद रहेगी। वहीं दातागंज क्षेत्र की छह देसी शराब की दुकान और हजरतपुर थाना क्षेत्र की तीन देसी और एक विदेशी शराब की दुकान 27 अप्रैल शाम छह बजे से 29 अप्रैल शाम छह बजे तक बंद रहेेंगी। डीएम ने जिला आबकारी अधिकारी समेत सभी आबकारी निरीक्षकों को निर्देशित किया है कि बंदी के दौरान ये दुकानें किसी भी सूरत में खुलनी नहीं चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें