फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्याम गुणगान महोत्सव में जमकर झूमे भक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी (बदायूं)। श्री श्याम सेवा मंडल के तत्वावधान में बुधवार की रात एनए इंटर कॉलेज में आयोजित अष्टम श्री श्याम गुणगान महोत्सव में श्याम के गीतों की रसधार में श्रद्धालु खूब झूमे। गुरुवार सुबह तक चले इस महोत्सव में अहमदाबाद से आए भजन गायक नंदकिशोर एवं अंकित खंडेवाल बरसाना की प्रस्तुतियों ने खूब तालियां बटोरीं। सुबह भगवान खाटू श्याम की महाआरती हुई।
विज्ञापन

महोत्सव का शुभारंभ उझानी से आए अजय कुमार मित्तल द्वारा भगवान श्याम खाटू के अलौकिक शृंगार से हुआ। इसके बाद भगवान को महिला भक्तों द्वारा 56 व्यंजनों से भोग लगाया गया और अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित की गई। बाहर से आए विभिन्न कलाकारों ने भगवान श्याम खाटू की महाआरती उतारी, साथ ही मधुर भजनों से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। देर रात तक यहां सैकड़ों श्रद्धालु जमे रहे। महोत्सव के बीच दिल्ली के म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने श्री राधा-कृष्ण की भव्य झांकियां भी प्रस्तुत कीं। इस मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय, मटरूमल शर्मा, दीपक गुप्ता, रामसेवक वार्ष्णेय, विकास, दिनेश बाबू, लवलेश, मुनीश्वर राठी, सुमित वार्ष्णेय, अभिषेक वार्ष्णेय, राजेश वार्ष्णेय, रोहित, अखिलेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें