फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में मिठाई व्यवसायी की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जरीफनगर (बदायूं)। दिल्ली-बदायूं हाईवे पर बुधवार तड़के एक सड़क हादसे में शहर के मिठाई व्यवसायी की मौत हो गई, जबकि उनकी कार के चालक समेत चार लोग घायल हो गए। चालक को बरेली रेफर कर दिया गया है। बाकी लोगों की हालत सामान्य बताई जा रही है। पुलिस ने व्यापारी के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन

करीब 42 वर्षीय नेत्रपाल पुत्र खेमकरन सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ग्राम भगवतीपुर के मझरा भजपुरा निवासी थे। कोतवाली क्षेत्र में काली सड़क पर उनकी नैना स्वीट्स के नाम से मिठाई की दुकान हैं। गांव में दुग्ध डेयरी है। उनके परिवार वाले और छोटा भाई अनेकपाल शहर में ही रहते हैं। परिवार वालों के मुताबिक नेत्रपाल शहर में एक और प्रतिष्ठान की शुरुआत करने वाले थे। इसके लिए वह कुछ सामान खरीदने कार से दिल्ली जा रहे थे। कार उनका ड्राइवर लोची नगला निवासी 28 वर्षीय शेखर पुत्र रामनाथ चला रहा था, जबकि पंजाबी कॉलोनी निवासी शिवदत्त (48), दिल्ली के मोरारा क्षेत्र निवासी किशोर (32) और शाहजहांपुर के कैंट निवासी लक्ष्मन (50) कार में पीछे की सीट पर बैठे थे। उनकी कार बुधवार सुबह करीब पांच बजे जरीफनगर इलाके में ग्राम नैनोल बागवाला के पास पहुंची थी कि उसी समय दिल्ली से लौट रही बरेली डिपो की रोडवेज बस ने जबरदस्त टक्कर मार दी। इससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। नेत्रपाल समेत सभी लोग घायल हो गए।
हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जा रही थी कि रास्ते में नेत्रपाल ने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चालक शेखर को बरेली रेफर कर दिया गया। बाकी लोगों का इलाज शुरू कर दिया गया। हादसे की जानकारी मिलते ही नेत्रपाल के परिवार वाले रोते-बिलखते हुए जिला अस्पताल पहुंच गए। शहर के कई व्यापारी भी अस्पताल की मोर्चरी पहुंचे। उसके बाद पुलिस ने व्यापारी के शव का पोस्टमार्टम कराया और परिवार वालों के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों वाहन कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें