फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अस्पताल में प्रसूता की मौत, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। महिला अस्पताल में गुरुवार शाम एक प्रसूता की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। परिवार वालों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। बाद में परिवार वाले बगैर किसी कार्रवाई के शव को घर ले गए।
विज्ञापन

करीब 35 वर्षीय रूबी पत्नी आफाक शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कबूलपुरा निवासी थी। गुरुवार सुबह उसके दर्द शुरू हुआ था। उसके बाद परिवार वाले उसे महिला अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने हालत देखकर रूबी को भर्ती कर दिया। शाम करीब चार बजे उसकी डिलीवरी हुई। रूबी ने एक बेटे को जन्म किया। उसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। हालत देखकर डॉक्टर ने उसे बरेली रेफर कर दिया। परिवार वालों की माने तो वह लोग रूबी को बरेली ले जा रहे थे। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। इस पर वह शव को वापस ले आए और उन्होंने शव को महिला अस्पताल में रखकर हंगामा शुरू कर दिया। परिवार वालों का आरोप है कि डॉक्टर ने प्रसूता के साथ लापरवाही की थी, जिससे रूबी की मौत हो गई। हंगामे के दौरान कर्मचारी इमरजेंसी छोड़कर भाग गए। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। बाद में पुलिस ने किसी तरह परिवार वालों को शांत किया। उसके बाद वह शव को अपने घर ले गए। परिवार वालों ने इस संबंध में अभी कोई कार्रवाई नहीं कराई है।
--------------------
महिला को भर्ती करने के दौरान ही परिवार वालों को बता दिया गया था कि वह खून का इंतजाम करें। उन्होंने डिलीवरी होने के बावजूद खून का इंतजाम नहीं किया। हालत बिगड़ी तो उसे बरेली रेफर करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. हाकिम सिंह, स्त्री रोग विशेषज्ञ महिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें