फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो एनपीआरसी, एक प्रधानाध्यापक और इंचार्ज प्रधानाध्यक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
दो एनपीआरसी, एक प्रधानाध्यापक और इंचार्ज प्रधानाध्याक निलंबित
विज्ञापन

बदायूं। बेसिक शिक्षा अधिकारी रामपाल सिंह राजपूत ने सोमवार को जगत और सालारपुर क्षेत्र में ताबड़तोड़ निरीक्षण किए। इसमें उन्हें कई विद्यालयों में कमियां मिलीं। साथ ही दो विद्यालय समय से पहले बंद मिले। इस पर उन्होंने दो एनपीआरसी, प्रधानाध्यापक और एक इंचार्ज प्रधानाध्यापक को निलंबित किया। साथ ही कई शिक्षकों का वेतन और शिक्षामित्रों का मानदेय रोका।
विज्ञापन

बीएसए ने ब्लाक सालारपुर के प्राथमिक विद्यालय वरीसमसपुर का निरीक्षण किया, दोपहर दो बजे विद्यालय बंद मिला। विद्यालय कैंपस में बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे, जिनको बीएसए ने डांट कर भगाया। ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय रोजाना ऐसे ही बंद हो जाता है और आज मिड-डे मील भी नहीं बना। इस पर एनपीआरसी मोहम्मद जमा खान, इंचार्ज प्रधानाध्यापक रमेश को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। वहीं शिक्षामित्रों का मानदेेय काटा गया। प्राथमिक विद्यालय करौतिया का निरीक्षण दोपहर 02:50 बजे किया गया। निरीक्षण के समय विद्यालय बंद मिला। विद्यालय का शौचालय अत्यंत जर्जर स्थिति में मिला, जो प्रयोग में नहीं लाया जाता है। विद्यालय में पुताई नहीं करायी गई थी। विद्यालय के कुछ कक्ष ऐसे प्रतीत हो रहे थे, जो कभी खुलते ही नहीं थे। ऐसे में एनपीआरसी और प्रधानाध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय नाई में स्टाफ को चेतावनी देते हुए निर्देशित किया गया कि एक सप्ताह में विशेष ध्यान देकर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाया जाए। साथ ही प्रधानाध्यापक न्यून शैक्षिक गुणवत्ता के संबंध में अपना स्पष्टीकरण दें। प्राथमिक विद्यालय इनायतगंज विद्यालय में ढाई बजे बच्चों की छुटटी कर दी गई, निरीक्षण के समय विद्यालय बंद हो रहा था, तभी बीएसए के कहने पर विद्यालय दोबारा खोला गया। सालारपुर ब्लाक संसाधन केंद्र पर केंद्र पर लेखाकार सुमित कुमार रस्तोगी, कंप्यूटर ऑपरेटर तपेंद्र, नीलम यादव, एबीआरसी मोहरपाल अनुपस्थित मिले। आर्येन्द्र प्रकाश आर्या अनुचर 20 दिसंबर से अनुपस्थित मिलीं। इन सब का अनुपस्थित दिवस का वेतन काटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें