फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जन्मभूमि पर हो भव्य राममंदिर का निर्माण’

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। विश्व हिंदू परिषद की ओर से बदायूं क्लब में शंखनाद सभा हुई। वक्ताओं ने कहा कि भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए संसद में कानून बनाकर केंद्र सरकार मार्ग प्रशस्त करे। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम के चित्र के समक्ष विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री/ मुख्य वक्ता अंबरीश कुमार, श्रीश्री 108 दिव्यानंद महाराज, श्रीश्री 108 अमृत दास खाकी, बजरंग दल संयोजक ब्रज प्रांत राकेश त्यागी ने दीप प्रज्वलित कर और माल्यार्पण कर किया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता/ विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अंबरीश कुमार ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण के लिए 76 लड़ाइयां हुईं तो चार लाख लोगों ने बलिदान किया। भगवान श्रीराम इस देश के आराध्य हैं। श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राममंदिर निर्माण के लिए संपूर्ण देश में जनजागरण एवं शंखनाद धर्म सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य वक्ता ने कहा कि मसला मंदिर-मस्जिद का नहीं है। राममंदिर, राष्ट्र के स्वाभिमान का प्रतीक है। रामलला का मंदिर जन्म भूमि पर ही बनेगा इसको कोई चुनौती नहीं दे सकता है। इस मौके पर कई अन्य वक्ताओं ने भी विचार रखे और मंदिर निर्माण का संकल्प दोहराया।
इस मौके पर विहिप जिलाध्यक्ष सुनील राठौर, भारतेंदु मिश्र, सुनील राठौर, सुनील, विनय प्रताप, अमित चौहान, अरविंद शर्मा, रोहित सिंह, शुभम वर्मा, राज कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें