फोटो- 13 बीडीएन19 से 22
सिर्फ मंत्रियों के आने पर
ही होता है शहर साफ
मोहल्ले गंदगी से पटे,महीनों से झांकने तक नहीं पहुंचे सफाई कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। चुनाव के वक्त शहर को नीट एंड क्लीन और विकास के पथ पर ले जाने का हर चेयरमैन प्रत्याशी दावे करता है। लेकिन हार जीत का फैसला हो जाने के बाद शायद वह अपने वायदे को इस तरह भूल जाता है जैसे उसने कुछ कहा न हो। बदायूं शहर की तस्वीर काफी धुंधली हो चुकी है। वह तभी साफ होती है जब शहर के दौरे पर कोई बड़ा नेता या फिर उच्च अधिकारी आता है। शुक्रवार को सूबे के नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना शहर में आ रहे हैं। जाहिर है कि उनकी किसी कार्यवाही से बचने को नगर पालिका परिषद प्रशासन ने एक दिन पहले ही उन प्रमुख स्थानों की साफ-सफाई करा दी है जिन रास्तों से उन्हें गुजरना है।
दरअसल शहर के कई मोहल्ले ऐसे है जहां पर नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारियों ने कभी पहुंचना गंवारा नहीं समझा। भले ही उन स्थानों के नागरिक पालिका प्रशासन से अपना दर्द बयां कर चुुके हो, लेकिन किसी ने आज तक उनकी शिकायत पर भी गौर नहीं किया। हार थककर वो खामोश हो गए। अब चूंकि शुक्रवार को नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना शहर में होंगे, तो उनके आगमन से पूर्व प्रमुख स्थानों पर खास सफाई की गई है। बड़ी संख्या में कर्मचारियों को जुटाया गया है। एकाएक सड़कों पर हो रहे बदलाव को देख लोग भी अपनी जुबान को बंद नहीं कर सके। कह रहे थे डर भी कोई चीज होती है। कमजोर की कोई भी नहीं सुनता है। मंत्री आ रहे है तो पालिका के अधिकारी भी कीचड़ के बीच खड़े होकर सड़कों की सफाई करा रहे हैं। लोगों ने कामना की कि मंत्री या अफसर रोज आएं।
0000000000
शहर में हर मोहल्ले में सफाई कराई जा रही है। सुबह-शाम सफाई हो रही है। साथ ही दोपहर के समय विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए 10 टीम लगाई गई हैं।
-सुनील कुमार, ईओ /सिटी मजिस्ट्रेट