फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब और कड़ी सुरक्षा में गुजरेंगे कांवड़िए

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-4, 5, 6
विज्ञापन

अब और कड़ी सुरक्षा
में गुजरेंगे कांवड़िए
एसएसपी के निर्देश पर चौकन्नी हुई पुलिस, सुरक्षा में दिखेगी सख्ती
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। सूबे के कई जिलों में बांग्लादेशी आतंकियों के कांवड़ियों पर हमले की आशंका के मद्देनजर अलर्ट किया गया है। हालांकि बदायूं जिले में इस तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन जिले का पुलिस प्रशासन पहले से ही कांवड़ियों की सुरक्षा के प्रति गंभीर है। सो जिस मार्ग से कांवड़िए गुजरते हैं, वहां पर पुलिस के पुख्ता इंतजाम हैं।
खुफिया सूत्रों ने शासन को इस बात की जानकारी दी थी कि इस बार बांग्लादेशी आतंकी संगठन हरकत उल अंसार कांवडियों पर कहीं पर हमला कर सकते हैं। इस खबर के बाद शासन ने मेरठ समेत कई जिलों में जहां से कांवड़िए अच्छी संख्या में निकलते हैं वहां अलर्ट जारी कर दिया था।
विज्ञापन

बदायूं में कछला गंगा से हर शनिवार और रविवार को हजारों की संख्या में कांवड़ियां जल लेने जाते हैं। हालांकि बदायूं में हर साल पुलिस कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर पूरे इंतजाम करती है। एसएसपी अशोक कुमार के निर्देश पर इस बार भी यहां कांवड़ियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रोड पर पुलिस की गाड़ियां लगातार गश्त कर रही हैं। साथ ही जगह-जगह पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
वर्जन-
यहां पर किसी तरह का अलर्ट नहीं है। मेरठ साइड में अलर्ट जारी किया गया है। इसके बावजूद पुलिस की तरफ से कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था के पूरे इंतजाम किए गए हैं।
-जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी

00000
00000
रूट डायवर्जन लागू, शहर में बड़े वाहनों की एंट्री बंद
बदायूं। कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर शुक्रवार रात करीब आठ बजे से रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया। इससे पहले शहर में बड़े वाहनों की एंट्री बंद कर दी गई। वहीं वाहनों को रूट डायवर्जन के मुताबिक निकाला गया। इससे खेड़ा नवादा और बिल्सी रोड पर दर्जनों ट्रकों के पहिए थम गए।
विज्ञापन

रूट डायवर्जन के अनुसार खेड़ा नवादा पुलिस चौकी के सामने बैरियर लगा दिए गए हैं। बरेली हाईवे पर बड़े वाहनों की एंट्री बंद कर दी गई है। इस पर किसी प्रकार के फोर व्हीलर और बड़े वाहन नहीं जाने दिए जा रहे हैं। वहीं मंडी चौकी, लालपुल, बिल्सी मोड़ और जालंधरी सराय पर बैरियर लगाए गए हैं। एसएसपी अशोक कुमार ने रूट डायवर्जन में लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें