अगली दो रातें और भी ठंडी रहेंगी
- फोटो : अमर उजाला
बदायूं। मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ गया। मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। कोहरा के कारण यातायात प्रभावित रहा। ठंड के कारण लोग सुबह के समय गर्म कपड़ों से पहने दिखाई दिए। हालांकि दिन में धूप निकली रही।
मंगलवार सुबह नौ बजे तक घना कोहरा था, लेकिन नौ बजे के बाद मौसम साफ हो गया। इसके बाद में दिनभर धूप खिली रही। बाजारों में चहल-पहल देखी गई। लोगों ने बाजार से गर्म कपड़ों की जमकर खरीदारी की। दिनभर छतों पर लोगों के कपड़े सूखते रहे। वहीं लोग धूप का आनंद लेते दिखे, लेकिन शाम को मौसम ने फिर से करवट ली और शहर को ठंड ने फिर से अपने आगोश में ले लिया। वहीं शीत लहर और कोहरे के कारण ठंड और बढ़ गई। इससे जल्द ही घरों में कैद हो गए।