फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष विंग में लगा था ताला, तीनों डॉक्टर हटेंगे

विज्ञापन
‌निरीक्षण करते सीएमओ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आयुष विंग में लगा था
विज्ञापन

ताला, तीनों डॉक्टर हटेंगे
बदायूं। सीएमओ ने बुधवार को जिला अस्पताल के आयुष विंग और जगत पीएचसी का निरीक्षण किया। उन्हें कई अव्यवस्थाएं मिलीं। लापरवाह डॉक्टरों और स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. नेमी चंद्रा ने सुबह पौने ग्यारह बजे आयुष विंग का निरीक्षण किया तो वहां ताला लटका था। यहां तैनात डॉ. सोहेल खान, पंकज सिंह और मनोज राठौर दो महीने पहले भी निरीक्षण में नहीं मिले थे। इस बार सीएमओ ने इन्हें यहां से हटाकर दूसरे अस्पतालों में भेजने के निर्देश दिए। साथ ही इनका वेतन रोकने को लिखा। इसके बाद वह जगत पीएचसी पहुंचे। वहां सवा ग्यारह बजे प्रभारी डॉ. ख्यालीराम अस्पताल में घुस रहे थे। उनसे जवाब मांगा गया। सीएमओ ने देखा कि लेबर रूम से लेकर इमरजेंसी तक गंदी पड़ी है। आक्सीजन का एक सिलेंडर खाली पड़ा था। एक कमरे पर ताला पड़ा था। पता चला कि कई माह पहले ककराला ट्रांसफर हुईं एएनएम सरोज यादव ने कमरे से कब्जा नहीं छोड़ा है। सीएमओ ने उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए। कहा कि कमरा छोड़ने पर ही वेतन निकाला जाए। अस्पताल से वार्ड ब्वाय चेतन प्रकाश, बीएचडब्ल्यू शोभा शर्मा और स्वास्थ्य सहायक अंशुल सक्सेना गायब थे। बीपीएम आयुष रस्तोगी और ब्रांच एकाउंट मैनेजर तरुण चौहान भी नहीं मिले। इनका वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। जानकारी मिली कि नवीन पीएचसी गुलड़िया और गिधौल में तैनात डॉक्टर भी ड्यूटी नहीं आते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें