फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही करने वाली आशाओं को बाहर किया जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम ने सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान के साथ-साथ जिला टास्क फोर्स और जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा की। इस दौरान डीएम ने कहा कि अभियान में कोई भी एमओआईसी लापरवाही न बरते। जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत गर्भवती महिला का पता चलते ही बैंक खाता और आधार लिया जाए। उन्होंने कहा कि समय से कार्य न करने वाली आशाओं को सेवा से बाहर किया जाए।
विज्ञापन

बुधवार को डीएम अनिता श्रीवास्तव ने कहा कि सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान के तहत कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित नहीं रहना चाहिए। यह सरकार की बहुत महत्वपूर्ण योजना है। उन्होंने कहा कि बच्चों को जानलेवा बीमारी का टीका लगने से बीमारियां से बचाव होता है। डीएम ने स्वास्थ्य समिति की समीक्षा करते हुए कहा कि महिलाओं को योजना का पैसा सही समय पर मिले और उनका खानपान सही रहे, जिससे होने वाला बच्चा कुपोषित न हो। उन्होंने जननी सुरक्षा योजना में लंबित आशाओं का भुगतान अतिशीघ्र कराने के निर्देश देते हुए कहा कि समय से कार्य न करने वाली आशाओं को सेवा से बाहर किया जाए। उन्होंने सभी एमओआईसी को निर्देश दिया कि आने वाले मरीजों के पर्चे पर शौचालय है या नहीं की मुहर लगाना सुनिश्चित करें, जिन मरीजों के पास शौचालय नहीं हैं, उनको शौचालय बनाने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेन्द्र सिंह तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नेमी चन्द्रा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें