बदायूं। श्री शिव भक्त मंडली की ओर से मोहल्ला चौबे में स्थित प्राचीन ब्रह्मदेव मंदिर में शिवरात्रि के पावन पर्व पर विशेष पूजा अर्चना की गई। सचिव पं. अमन मयंक शर्मा ने बताया कि विशेष पूजा अर्चना में गंगाजल, घी, गन्ने के रस, दूध एवं दही से भगवान का अभिषेक किया गया। इस अवसर पर दिनेश चंद्र शर्मा, गीता शर्मा, गौरव पाठक, अंजलि मिश्रा, मटोरालाल, हरिप्रताप सिंह राठौर, अंजू आदि मौजूद रहे।