फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नरौरा डैम से फिर छोड़ा गया 1.61 लाख क्यूसेक पानी, कटान तेज

विज्ञापन
दातागंज के गांव मकरंदापुर के पास कटान कर पहुंची रामगंगा। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। गंगा में एक बार फिर नरौरा डैम से 1.61 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे कटान की समस्या पैदा हो गई है। सहसवान इलाके में इसका असर कुछ कम है लेकिन निचले स्तर पर गंगा विस्तार ले रही है। उसहैत इलाके के गंगा अहमदनगर बछौरा गांव में कटान कर रही है। इस गांव के लोगों को पहले ही दूसरे स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया है। दातागंज में ही रामगंगा भी कहर बरपा रही है। इसके कटान की जद में सड़कें और गांव मकरंदापुर आ गया है। गांव को बचाने की कवायद में बाढ़ खंड के एक्सईएन समेत पूरी टीम पहुंच गई है।
विज्ञापन


रामगंगा के कटान से मकरंदापुर बचाने की कवायद जारी
दातागंज। क्षेत्र के गांव गोंटिया-मकरंदापुर के बीच का मार्ग करीब 600 मीटर तक कट जाने से आवागमन बंद हो गया है। मकरंदापुर गांव में बाहर की ओर पड़ी झोपड़ियां और टीन शेड के पास रामगंगा ने कटान कर दिया है। गांव के मनवीर, श्यामवीर, राजेंद्र के अस्थाई आवास कटने के कगार पर हैं। यहां उनकी पशुशालाएं भी हैं। हालांकि परिवार के बच्चे और महिलाओं को इन लोगों ने ऊंचाई के स्थानों पर पहुंचा दिया है।
बाढ़ खंड के एक्सईएन उमेश चंद्रा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। कटान रोकने को परक्यूपाइन का प्रयोग किया जा रहा है। इससे पहले बाढ़ खंड ने जो प्रयास किए थे वे नाकाफी साबित हुए। उनका कहना था कि इस समय प्राथमिकता गांवों को कटान से बचाने की है। रामगंगा का रुख बदल जाने के कारण गोंटिया, नया चापरकोरा और मकरंदापुर कटान के मुहाने पर है। रामगंगा के रुख को देखते हुए बाढ़ खंड के उच्चाधिकारी यहां डेरा डाले हुए हैं। संवाद

दातागंज के गांव मकरंदापुर के पास कटान कर पहुंची रामगंगा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें