फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

279 प्रधान पदों के सापेक्ष 1590 ने भरे पर्चे

Thu, 19 Nov 2015 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले चरण के पर्चों की जांच में 10 प्रधान पदों के उम्मीदवारों के पर्चे खारिज
विज्ञापन

 

इस्लामनगर। पर्चों की जांच के अंतिम दिन यहां छह ग्राम प्रधान उम्मीदवारों के पर्चे खारिज हो गए। यहां 587 उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए थे। 28 सदस्य पदों के पर्चे भी खारिज हुए हैं। यहां ब्लाक प्रमुख के पुत्र द्वारा जेल से पर्चा दाखिल करने को लेकर विपक्षियों द्वारा विरोध दर्ज कराया गया। बिल्सी एसडीएम विधान जायसवाल की ओर से शांति और सौहार्द के लिए बैठक आयोजित की।
विज्ञापन

इधर, सहसवान में एक और दहगवां में तीन पर्चे जांच में खारिज किए गए।  दहगवां में 596 लोगों ने प्रधान पद को पर्चा भरे थे।
अलापुर। ब्लाक जगत में 72 प्रधान पदों के सापेक्ष 549 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। 930 सदस्य पदों के सापेक्ष 149 ही उम्मीदवार नामांकन करा सके।
सिलहरी। सालारपुर ब्लाक में प्रधान पद के 77 पदों के सापेक्ष 424 उम्मीदवारों ने नामांकन कराया। 933 सदस्य पदों के सापेक्ष 73 ने ही नामांकन कराया।
कादरचौक। 54 प्रधान पद के सापेक्ष 354 उम्मीदवारों ने नामांकन कराया। 696 सदस्य पदों के सापेक्ष 96 सदस्य उम्मीदवारों ने नामांकन कराया।
उझानी में 76 प्रधान पदों के सापेक्ष 282 उम्मीदवारों ने नामांकन कराया। 966 सदस्य पदों पर 133 ने नामांकन कराया। सदस्य पदों की नामांकन कराने वालों की गणना देर रात तक चली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें