फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा किनारे बसने लगा तबुंओं का शहर

Thu, 19 Nov 2015 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
मेला ककोड़ा में पहुंचने लगे दुकानदार
विज्ञापन




मीना बाजार की भी दुकानें पहुंचती जा  रही हैं। शौचालयों के निर्माण काम में अभी शिथिलता है। सफाई के लिए कोई उचित व्यवस्था नजर नहीं आ रही है। मेला में झंडी पूजन स्थल पर अभी तक कोई साफ-सफाई का काम नहीं हुआ है। गंगा तट पर तमाम प्लास्टिक के गिलास और पन्नी उड़ रही हैं।

गोपाष्टमी पर श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
गोपाष्टमी पर्व पर गंगा में स्नान कर गाय का पूजन भी किया पं. प्रभुदास प्रवीण महाराज ने बताया कि गोपाष्टमी पर्व ककोड़ा एक सिद्ध क्षेत्र स्थल बन जाता है विधि विधान से अगर झंडी पूजन होता है तो उसमे तैंतीस कोटि देवों का वास माना जाता है। गंगा तट पर स्नान कर गोपाष्टमी का महत्व भी फलदायक है। गोपाष्टमी से नंदलाल भी स्वयं गौचारण पर जाने लगे। गोपाष्टमी के दिन भगवान कृष्ण ने कंस को भी क्षमा कर दिया था।
विज्ञापन


पीएसी के फ्लड एक्सपर्ट पहुंचे
कादरचौक। मेला में गंगा स्नान करने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा के लिये फ्लड पीएसी भी पहुंच गई है बरेली से कावेरी आठ वाहिनी पीएसी के जवान मोटर वोट से गंगा मे निगरानी रखेंगे। गहरे पानी में जाने से भी रोकेंगे।

मेला में नहीं पहुंची एंबुलेंस न चिकित्सा सुविधा
कादरचौक। मेला में अब लगभग सैकड़ों लोग पहुंच चुके हैं। झूला जैसे  खतरनाक खेल-तमाशों को भी लगाया जा रहा है लेकिन मेला में न तो कोई एंबुलेंस है और न ही चिकित्सालय स्थापित हुआ है। पूजन के साथ ही मेला में चिकित्सकों की ड्यूटी शुरू हो जाती है।

सुरक्षा को नहीं पहुंची बरेली की ड्यूटी लिस्ट
कादरचौक। मेला ककोड़ा की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पीलीभीत शहजहांपुर से तो ड्यूटी मिली है लेकिन बरेली से अभी तक ड्यूटी नहीं मिली हैं। चुनाव के साथ ही पुलिस को मेला संपन्न कराना भी चुनौती पूर्ण है पुलिस भी पहले चरण के मतदान के लिए मेला के अगले दिन नहीं रवाना होगी ऐसे में होमगार्ड और पीआरडी के जवानों की मेला मे जिम्मेदारी बढ़ेगी।
विज्ञापन


यह रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
राजपत्रित अधिकारी-एक
मेला प्रभारी-एक  
सीओ- चार
प्लाटून फ्लड-दो
घुड़सवार दरोगा-दो
हेड कांस्टेबल-50
कांस्टेबल-30
महिला कास्टेबल-215
ट्रेफिक पुलिस- 35
एलआईयू
फायर ब्रिगेड
डै्रगन लाइट
सीसीटीवी
वाच टावर- छह
मेला के अंदर पुलिस चौकी- सात
मेला से बाहर पुलिस चौकी-10  
पिकेट 14

नहीं हटा कादरचौक में अतिक्रमण, लगा जाम
मेला ककोड़ा को देखते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल कस्बा कादरचौक से सड़क पर होने वाले अतिक्रमण को मेला की समीक्षा बैठक में निर्देश दिए लेकिन अतिक्रमण को नहीं हटाया गया। पुलिस भी अनदेखी करने में लगी रही। जिसके चलते कई बार कस्बे में जाम लगा। मेला जाने वालो को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें