फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरबिलास कॉलेज में प्रधानाचार्य के निलंबन पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। हरबिलास गोयल इंटर कॉलेज में चार दिन पहले प्रधानाचार्य गोपाल शर्मा के निलंबन के मामले में शैक्षिक सत्र के पहले दिन ही हंगामा हो गया। निलंबित प्रधानाचार्य के समर्थक शिक्षकों और छात्रों ने नारेबाजी करते हुए गुस्से का इजहार किया। हंगामा और नारेबाजी की भनक लगते ही पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस कर्मियों ने अंदर से गेट बंद कराकर दोनों पक्षों से बात कर उन्हें अपना पक्ष डीआईओएस के समक्ष रखने की सलाह दी। इसके बाद शर्मा समर्थकों का गुस्सा तो शांत पड़ गया लेकिन पहले दिन की पढ़ाई हंगामे की भेंट चढ़ गई।
विज्ञापन

चेरिटेबिल ट्रस्ट की देखरेख में संचालित हरबिलास गोयल इंटर कॉलेज की प्रबंधक जयश्री गोयल समेत कमेटी के अधिकतर पदाधिकारी दिल्ली और नोएडा में रहते हैं। प्रबंधक ने अपनी निजी सहायक मोना को देखरेख की जिम्मेदारी सौंप रखी है। मोना की मानें तो प्रधानाचार्य गोपाल शर्मा के लिए 26 जून को निलंबित कर दिया गया था। आदेश की प्रति उन्होंने दो दिन बाद शर्मा को रिसीव करा दी, साथ ही प्रबंधक ने बबलू शर्मा को अस्थायी रूप से प्रधानाचार्य का कार्यभार सौंप दिया। सोमवार को गोपाल समेत शिक्षक और बच्चे कॉलेज पहुंचे तो बबलू को प्रधानाचार्य की कुर्सी पर बैठा देख निलंबित प्रधानाचार्य के समर्थक भड़क गए। उन्होंने कॉलेज परिसर में नारेबाजी करके हंगामा भी किया।
कार्यवाहक प्रधानाचार्य समेत प्रबंधक के समर्थक ने हंगामा करने वालों को समझाने का प्रयास भी किया लेकिन नारेबाजी का सिलसिला नहीं थमा। छात्रों ने बरेली-मथुरा हाईवे पर जाम लगाने के लिए मेनगेट खोलने का भी प्रयास किया। इसकी भनक लगते ही कोतवाल विनोद कुमार चाहर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों पक्ष से बात करने के बाद दोपहर में अफसरों के सामने अपना पक्ष रखने के लिए भेज दिया गया। इसके चलते पूरे दिन शिक्षण कार्य प्रभावित रहा। निलंबित प्रधानाचार्य गोपाल शर्मा ने बताया कि प्रबंधक को निलंबन आदेश जारी करने के लिए डीआईओएस से अनुमोदन लेना चाहिए था जो नहीं लिया गया। वह अभी भी प्रधानाचार्य हैं।
विज्ञापन


हरबिलास कॉलेज वित्त विहीन है। प्रबंधक ने प्रधानाचार्य को निलंबित किया है, आरोपों के बारे में जानकारी नहीं है लेकिन हकीकत का पता लगाया जाएगा। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

- राममूरत सिंह, डीआईओएस।

कॉलेज में हंगामा और नारेबाजी की सूचना के बाद छात्रों और शिक्षकों को समझा दिया गया है। अगर किसी भी पक्ष ने माहौल खराब किया तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।
- विनोद कुमार चाहर, कोतवाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें