फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने दिया अपने-अपने पदों से इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। उप्र कांग्रेस कमेटी महासचिव ओमकार सिंह के अध्यक्षता में कैंप कार्यालय पर बैठक हुई। इसके बाद में सभी ने अपने-अपने पदों से त्यागपत्र देने का फैसला किया। कहा कि ये हार केवल राहुल गांधी की नहीं, हम सब की है।
विज्ञापन

ओमकार सिंह ने कहा कि बदायूं और आंवला लोकसभा में कांग्रेस की पराजय हुई है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए हम सभी अपने अपने पदों से त्यागपत्र देने का फैसला करते हैं। क्योंकि ये हार केवल राहुल गांधी की नहीं है, बल्कि हम सबकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हाई कमान संगठन में जहां भी काम करने का निर्देश देगा। हम सभी लोग उसका पालन करेंगे। शफी अहमद ने प्रस्ताव का समर्थन करते हुए कहा कि हम सभी लोग राहुल गांधी पर विश्वास करते हैं। हम भी अपने पदों से त्यागपत्र देते हुए एक कार्यकर्ता की भांति सदैव तत्पर रहेंगे। इस्तीफा देने वालों में उप्र कांग्रेस कमेटी महासचिव ओमकार सिंह, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शफी अहमद, रीजनल कॉर्डिनेटर रिसर्च डिपार्टमेंट गौरव सिंह, विचार विभाग जिला चेयरमैन हरेंद्र सिंह, विचार विभाग शहर चेयरमैन रफत अली खान, सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सोनपाल सिंह, अल्पसंख्यक विभाग जिला अध्यक्ष वफ़ाती मियां, श्रम प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजू सक्सेना, युवा कांग्रेस महासचिव फरहत अली खान, विचार विभाग उपाध्यक्ष लाल मियां चौधरी समेत कांग्रेसजनों ने इस्तीफा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें