फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ताओं ने पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। ननाखेड़ा मार्ग के जीर्णोद्घार के लिए खुदाई करके छोड़ दिए जाने के बाद रविवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने गुस्से का इजहार किया। कार्यकर्ता कछला चौराहे के पास ही तंबु लगाकर धरना पर बैठ गए। उन्होंने अफसरों की भूमिका पर भी सवाल उठाया। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर प्रदर्शन करते हुए पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन का पुतला भी फूंका।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष सोमवीर सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ता रविवार सुबह में कछला चौराहे पर जुटे। कार्यकर्ताओं ने इलाके के लोगों की समस्याओं के समाधान में अफसरों की भूमिका पर सवाल उठाते हुए चौराहे के पास ही बेमियादी धरना शुरू कर दिया। यूनियन के नेताओं ने कहा कि कछला से ननाखेड़ा तक संपर्क मार्ग के जीर्णोद्घार के लिए पिछले महीना काम शुरू हो गया था। पीडब्ल्यूडी कर्मियों ने जेसीबी की मदद से सड़क की खुदाई भी कर दी लेकिन आगे का काम शुरू नहीं किया गया है। इससे आवागमन में लोगों के लिए दिक्कत होती है।
इसके अलावा किसान सम्मान निधि योजना में राजस्व कर्मियों और आवासों से लेकर शौचालय आवंटन में ब्लॉक कर्मियों के खिलाफ गुस्से का इजहार किया। सूची बनाने के नाम पर रोजगार सेवक ग्रामीणों का आर्थिक शोषण कर रहे हैं। इस सबसे गुस्साए कार्यकर्ताओं ने बरेली-मथुरा हाईवे पर प्रदर्शन करते हुए पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन का पुतला दहन कर दिया। ब्लॉक अध्यक्ष ने बताया कि समस्याओं का समाधान होने तक धरना जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों में जुगेंद्र सिंह, राजेश सिंह, रामऔतार, अमरनाथ, सुखपाल, गंगाचरन, नेमपाल और नत्थू सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें