फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद में घोटाले के मामले में तीन पर होगी एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। धान खरीद में घोटालस करने वाली विपणन क्रय एजेंसी लभारी के केंद्र प्रभारी अजय कुमार समेत तीन लोगों के खिलाफ डीएम के एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। जिला विपणन अधिकारी की ओर से उसावां थाने में इसकी तहरीर दी गई है, लेकिन देर रात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

खरीफ फसल 2016-17 में विपणन शाखा की ओर से जिलेभर क्रय केंद्र खोल गए थे। जिस पर कुछ सेंटर पर धान खरीद में घोटाला हुआ था। इसकी शिकायत पीड़ितों ने अधिकारियों से की थी, लेकिन तब किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। तब पीड़ितों ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री कार्यालय से कर दी थी। इसमें उन्होंने पूरी समस्या से शासन को अवगत कराया था। इसमें केंद्र प्रभारी और बिचौलियों के खेल को साफ बताया गया था। इसके बाद में मुख्यमंत्री कार्यालय से जिलाधिकारी के पास में शिकायत पहुंची। इस पर डीएम दिनेश कुमार सिंह ने एसडीएम दातागंज, जिला प्रबंधक पीसीएफ, जिला खाद्य विपणन अधिकरी की टीम गठित की। गुरुवार देर शाम को टीम ने अपनी रिपोर्ट डीएम के सामने रखी। इसमें उन्होंने बिंदुबार घटना में लोगों की भूमिका को संदिग्ध बताया। रिपोर्ट का अवलोकन करने पर डीएम ने पाया कि विपणन के धान क्रय केंद्र गाढ़िया लच्छा, लभारी केंद्रों धान खरीद में लापरवाही बरती गई। इसमें दोषी सीमा, अनिल निवासी उसावां और केंद्र प्रभारी गाढ़िया लच्छा/ लभारी अजय कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

जांच टीम की रिपोर्ट से पता चला कि 2016-17 के समय में हुई धान खरीद में किसानों के साथ में धोखाधड़ी की गई थी। इसके चलते तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश विपणन अधिकारी को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनेश कुमार सिंह, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें