फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार 25 से खुलेंगे जिले के सभी परिषदीय स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। गर्मी की छुट्टी पड़ जाने के बाद सभी विद्यालय एक जुलाई को खुलते हैं, लेकिन इस बार शासन ने नियमों में कुछ बदलाव किया हैं। इसके तहत अब परिषदीय स्कूल 25 जून को खोले जाएंगे। 27 जून तक स्कूल की सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जब स्कूल में एक जुलाई को बच्चे आएं, तो उन्हें सब कुछ सही मिले, और एक जुलाई से ही पढ़ाई शुरू हो सके।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलों में बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए कि इस बार 25 जून को सभी परिषदीय विद्यालयों को खोला जाए। शिक्षक अपने सभी अभिलेखों को पूर्ण कर लें। विद्यालयों में जो भी कमियां है, वह 30 जून तक पूरी कर ली जाएं, ताकि जब बच्चे स्कूल आएं, तो उन्हें पढ़ाई का वातावरण तैयार मिले। बीएसए को सख्त हिदायत दी गई है कि विद्यालय संचालन समय में कोई शिक्षक, शिक्षामित्र व कर्मचारी कार्यालय पर न दिखाई पड़े। ऐसा करने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा निदेशक ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि परिषदीय स्कूलों में तैनात शिक्षक, शिक्षामित्र व शिक्षणेतर कर्मचारियों की फोटो और पूर्ण विवरण को विद्यालय में बड़े फ्लैक्स बोर्ड में लगाना अनिवार्य है, जिससे निरीक्षण करने वाले अधिकारियों से लेकर आमजन तक को उनके बारे में जानकारी हो सके। आदेश में यह भी कहा गहया है कि परिषदीय स्कूलों में अध्ययनरत बालिकाओं का किसी स्तर पर उत्पीड़न न हो, इस पर भी शिक्षक पूरी तरह से नजर रखेंगे। इसके साथ ही प्रतिदिन शिक्षक विद्यालय में प्रार्थना सभा के बाद यूनिफार्म, साफ-सफाई आदि विषयों पर बच्चों से चर्चा करेंगे।

इस बार 25 जून को सभी विद्यालय खोलने का निर्देश सभी बीईओ, प्रधानाध्यापकों को दिए जाएंगे। सभी को मुख्यमंत्री के निर्देशों के बारे में अभी अवगत कराया है। शासन के निर्देश की अनदेखी करने वाले शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रामपाल सिंह राजपूत, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें