फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कछला गंगाघाट पर उमड़े श्रद्धालु की पूजा-अर्चना

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। सोमवार को पूर्णिमा के उपलक्ष्य में कछला गंगाघाट आस्था का सैलाब दिखा। हजारों की संख्या में जुटे श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर घाट पर पूजा-अर्चना की। लोगों ने भगवान श्री सत्यनारायण की कथा भी कराई। दोपहर बाद तक गंगा स्नान के दौरान बदायूं और कासगंज जिले के छोर वाले घाटों पर खासी भीड़ रही।
विज्ञापन

गंगाघाट पर स्नान का दौर तड़के से ही शुरू हो गया। स्नानार्थियों ने सूर्यदेव को अर्घ्य देने के बाद घाट पर धूप और दीप जलाकर मां गंगा और देवी-देवताओं को स्तुति भी की। गंगा आरती भी की गई। तमाम लोगों ने कथा भी कराई। कन्याओं को भोजन भी कराया गया। संत और महात्माओं के साथ ब्राह्मणों को दक्षिणा भेंट की गई। आश्रमों में भी धार्मिक अनुष्ठानों का दौर चला। सबसे ज्यादा भीड़ कासगंज जिले वाले छोर के घाटों पर रही। इसके लिए पुलिस और नगर पंचायत प्रशासन की ओर से घाटों पर व्यवस्था भी की गई थी। नगर पंचायत अध्यक्ष नरेश यादव के साथ कर्मचारी भी घाटों पर व्यवस्थाओं को बनाए रखने में जुटे नजर आए।

उचक्के रहे सक्रिय, कई लोगों का सामान गायब
उझानी। गंगाघाट पर इस बार भी चोर-उचक्कों ने हाथ साफ करने में कसर नहीं छोड़ी। कासगंज जिले के छोर वाले घाट पर पांच-छह श्रद्धालुओं के कपड़े और थैले गायब हो गए। उचक्कों के शिकार बने श्रद्धालुओं ने सोरों के प्रेमपाल और फिरोजाबाद जिले में टूंडला निवासी नन्हे लाल को भीगे कपड़े पहनकर ही घर लौटना पड़ा। इसके अलावा बिल्सी के गांव वैरमई निवासी दिनेश के कपड़े और थैला में रखा सेलफोन चोरी हो गया।
विज्ञापन


पुलिस फोर्स कम होने से हाईवे पर लगा जाम
उझानी। पिछले दिनों विशेष स्नान पर्व सोमवती और जेठ दशहरा पर श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक होने के बाद पुलिस ने यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखा था लेकिन सोमवार को बरेली-मथुरा हाईवे पर ट्रैफिक व्यवस्था सुबह में ही जवाब दे गई। श्रद्धालुओं की संख्या भी पहले के मुकाबले काफी कम थी। जाम की शुुरुआत पुल के पास से हुई जो दोनों ओर करीब आधा किलोमीटर के दायरे में बढ़ता गया। जाम खुलवाने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। इस बार पुलिस फोर्स भी पर्याप्त संख्या में नहीं लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें