फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टाफ नर्स को बर्खास्त करने के डीएम ने दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सहसवान के सीएचसी पर तैनात रही संविदा स्टाफ नर्स राधा की शिकायत डीएम के पास पहुंची, जिसमें आरोप लगा कि स्टाफ नर्स मरीजों से विभिन्न तरीकों से रिश्वत लेती और लाभार्थियों समझाकर अपनी कमीशन के कारण प्राईवेट चिकित्सालय में ले जाती है। वहीं शुक्रवार को एक चिकित्सकों ने भी डीएम के सामने नर्स की करतूत बता डाली। इस पर डीएम ने सीएमओ को स्टाफ नर्स को बर्खास्त करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में डीएम दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में पुनरीक्षित राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सक्रिय क्षय रोगी खोज अभियान के संबंध में बैठक हुई। डीएम ने कहा कि जिले में 3396 रोगी पंजीकृत है। स्वास्थ्य विभाग को 311 ऐसे मरीज है, जिनका खाता संख्या प्राप्त नहीं हुआ है, ताकि जिससे 500 रुपए खाते में प्राप्त हो सके। 1511 ऐसे मरीज है, जिनका भुगतान नहीं हुआ है। उन्होंने आशा की जिम्मेदारी है कि वह अपने क्षेत्र भ्रमणशील रहकर इस प्रकार के मरीजों को चिन्हित कर सरकारी अस्पताल में चेकअप कराकर इलाज कराएं। दवा एवं खाने की देखरेख करने पर एक हजार रुपए आशा को भी दिए जाएंगे। अगर कोई मरीज प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए जाता है तो इसका जवाब तलब आशा से किया जाएगा। वहीं सहसवान सीएचसी पर तैनात रही संविदा स्टाफ नर्स राधा की कई शिकायतें मिलने पर डीएम ने सीएमओ को स्टाफ नर्स को बर्खास्त करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें