बदायूं। जिले में कई स्थानों पर बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर संचालित है। ऐसे ही एक मेडिकल स्टोर के संचालित होने की सूचना अधिकारियों को मिली। आनन-फानन में टीम गठित कर मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई, तो टीम को बिना लाइसेंस चलता हुए मेडिकल स्टोर मिला। उस पर 26 हजार से अधिक की कीमत की 121 प्रकार की दवाएं प्राप्त हुई, जिन्हें जब्त कर लिया, साथ ही दो दवाएं संदिग्ध मिली। उन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है।
शनिवार को बरेली, पीलीभीत और बदायूं के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से मीरा सराय रोड पर स्थित जुबैर खां के मेडिकल स्टोर पर छापामार कार्रवाई की। टीम के सदस्यों ने जुबैर से मेडिकल स्टोर चलाने का लाइसेंस मांगा, तो पता चला कि उनके पास कोई भी लाइसेंस नहीं हैं। वह एक साल से लगातार मेडिकल स्टोर का संचालन कर रहा है। इस पर टीम के सदस्यों ने वहां पर मौजूद 121 प्रकार की सभी दवाइयां जब्त कर ली। टीम की मानें तो इन दवाईयों की कीमत 26 हजार 600 सौ रुपये हैं। लाइसेंस नहीं होने की वजह से टीम ने सदस्यों ने मेडिकल को सीज कर दिया, साथ ही दो दवाएं संदिग्ध पाए जाने पर उन्हें जांच के लिए लैब भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद में इसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। टीम में बरेली से उर्मिला, पीलीभीत की बविता रानी और बदायूं के ड्रग इस्पेक्टर नवनीत सिंह मौजूद रहे।