फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंग होम संचालक की डीएम से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या पांच निवासी भाजपा जिला कोषाध्यक्ष विवेक राठी के भतीजे मधुप राठी बीती रात किसी काम से बदायूं जिला मुख्यालय के लिए गए थे। तभी उनकी बेटी रास्ते में गिर गई। जिसके सिर में गंभीर चोट लगने से काफी खून बह रहा था। जिसपर घायल बेटी को पुलिस लाइन चौराहे के निकट स्थित एक नर्सिंग होम पर इलाज के लिए ले जाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक ने मासूम को देख कर उसका प्राथमिक उपचार करने से मना कर दिया। तब निकट के दूसरे चिकित्सक के यहां उसे ले गए। तब उसका इलाज हो सका। पीड़ित डीएम, सीएमओ से इस नर्सिंग होम के चिकित्सक की शिकायत की है। ताकि उसके इस मामले की जांच कर संबंधित चिकित्सक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें