फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण के बाद 516 कांस्टेबलों को मिली वर्दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शुक्रवार को डीएम दिनेश कुमार सिंह व एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी वर्ष 2018 के प्रदेश पुलिस में भर्ती हुए कांस्टेबलों को ब्लूमिंगडेल्स स्कूल में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण प्राप्त होने के बाद 108 महिला व 408 पुरुष कांस्टेबलों को वर्दी दी गईं।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि सभी कांस्टेबल अपनी नौकरी को इमानदारी से काम करें। पुलिस की नौकरी महत्वपूर्ण है, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न करें। कांस्टेबल की पोस्ट पुलिस के उच्च अधिकारियों और जनता के बीच की महत्वपूर्ण कड़ी है। उच्च अधिकारियों, अपने से बड़ों का आदर सम्मान व सही से व्यवहार करें। अनुशासित ढंग से ड्यूटी को अंजाम दें। अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को न्याय दिलाएं। उन्होंने कहा कि जितना प्रशिक्षण अच्छे से सीख लेंगे उतना ही आगे आने वाले समय में आसानी होगी।
एसएसपी ने कहा कि पुलिस न्याय पालिका, व्यवस्थापिका व कार्यपालिका तीनों में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होती है। निष्ठा पूर्वक कार्य करके लोगों को न्याय दिलाएं। अनुशासित रहकर नियमों का पालन करें। एसपी और दरोगा से भी कांस्टेबल की महत्वपूर्ण ड्यूटी होती है। प्रशिक्षण के बाद पहली बार यह वर्दी प्रदान की गई है इसकी मर्यादा बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें