फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकीदत से अदा की गई नमाज ए अलविदा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। माह-ए-रमजान के आखिरी जुमा यानी अलविदा जुमा की नमाज शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में अकीदत व एहतराम के साथ अदा की गई। अलविदा जुमा की नमाज पढ़ने के लिए लोगों में गजब का उत्साह दिखा। लोगों ने जैसे ही मस्जिदों से अजान की आवाज सुनी वैसे ही घर व दुकानों से बाहर निकल कर मस्जिदों की तरफ चल दिए।
विज्ञापन

रमजान मुबारक माह के आखरी जुमे को जुमा-ए-अलविदा कहा जाता है। इस मुबारक जुमे के दिन की खासियतें बहुत हैं। अलविदा के आते ही लोगों को ईद की आमद की खुशियां होने लगी हैं। रहमतों और बरकतों वाले रमजा़न मुबारक माह जाने का गम-ए-अहसास ही बहुत होता है। जुमा-ए-अलविदा के आते ही लोगों में नमाज अदा करने की अलग झलक दिखाई देने लगती है। नए-नए कपडे पहन कर लोग नमाज से पहले ही मस्जिदों में जाना शुरु कर दिया। शहर की जामा मस्जिद पर नमाजियों की इतनी भीड़-भाड़ हो गई कि लोगों ने मस्जिद की छत, बाहर सडक पर भी अलविदा की नमाज अदा की। इसके अलावा शहर व जिलेभर की सभी मस्जिदों में जुमां ए अलविदा की नमाज अदा की गई और वतन की सलामती को दुआ भी की गई।

बाजारों में उमड़ने लगी भीड़
-ईद को लेकर अब बाजारों में चहल पहल पहले से ज्यादा बढ़ गई है। हालत ये हैं गर्मी में भी लोग खरीदारी करने के लिए बाजार पहुंचने लगे हैं। ईद को लेकर बाजार में पूरी तरह से तैयार हो चुका है। दुकान पर नए कपड़ों से लेकर रंग बिरंगी टोली भी बिक रही है।
विज्ञापन


लोगों से लगे मिले पूर्व दर्जा राज्यमंत्री
पूर्व दर्जाराज्य मंत्री आबिद रजा ने जामा मस्जिद पर पहुंचकर जुमा अलविदा की नमाज अदा की। नमाज के बाद आबिद रजा लोगों से गले मिलकर जुमा अलविदा व ईद की मुबारकबाद पेश की। समाजवादी पार्टी के नेता शुकवार को जामा मस्जिद पहुंचे और लोगों को मुबारकबाद पेश की। इस मौके पर फखरे अहमद शोबी, अवधेश यादव, सोहेल सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।

अवाम के फायदे के लिए ऐतकाफ की इबादत
बदायूं। हर साल की तरह इस साल भी जामा मस्जिद में एक माह के ऐतकाफ की इबादत के लिए सलीम बाबा ने दुनिया दारी से नाता तोडकर एकांत में जामा मस्जिद के एक कोने में बैठ कर आवाम के फायदे के लिए ऐतकाफ की इबादत आस अदा कर रहे हैं। सलीम बाबा ने बताया की दुनियां दारी से दूर रहकर ऐतेकाफ की इबादत करने का शौक उन्हें पिछले 40 साल से है। 39 साल तक उन्होंने 10 रोजा ऐतकाफ की इबादत की है और इस 40 वीं साल में पूरे एक माह के लियें ऐतकाफ में बैठ कर इबादतें कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें