फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता विवाहिता नहीं ढूंढ पाई बिनावर पुलिस तो एसएसपी दफ्तर जाकर मचाया हल्ला

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। करीब एक माह से बिनावर थाना क्षेत्र से लापता विवाहिता के मायके वालों ने बुधवार दोपहर एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने ससुराल वालों पर विवाहिता की हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाया। शोर शराबा सुनकर गेट पर पहुंचे सीओ सिटी और सिविल लाइंस इंस्पेक्टर ने परिवार वालों को समझाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर एसएसपी कार्यालय पहुंचे बिसौली क्षेत्र के ग्राम चमरपुरा निवासी दर्जनों लोग और लालता प्रसाद ने बताया कि उन्होंने करीब पांच साल पहले अपनी बहन प्रेमवती की शादी बिनावर क्षेत्र के ग्राम मुड़िया निवासी राजेंद्र पुत्र चुन्नी लाल के साथ की थी। प्रेमवती के तीन बेटियां हैं। सबसे छोटी बेटी तीन माह की है। 27 अप्रैल को प्रेमवती संदिग्ध परिस्थितियों में ससुराल से लापता हो गई थी। अगले दिन लालता प्रसाद (फौजी) अपनी ड्यूटी से वापस लौटे और 29 अप्रैल को बिनावर थाने जाकर तहरीर दी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। तीन मई को पुलिस ने पति राजेंद्र की ओर से गुमशुदगी दर्ज की। बाद में नौ मई को लालता प्रसाद की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न और विवाहिता को गायब करने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज की। उसी समय से मायके वाले लगातार थाने के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। एक दिन पहले भी उन्होंने थाने जाकर कार्रवाई की मांग की थी परंतु पुलिस ने उन्हें टहला दिया। आशंका जताई कि ससुराल वालों ने प्रेमवती की हत्या कर दी और शव गायब कर दिया है। इससे थक हारकर परिवार के लोग बुधवार दोपहर एसएसपी कार्यालय पहुंचे और उन्होंने प्रदर्शन करते हुए प्रेमवती के ससुराल वालों पर कार्रवाई की मांग की।
इस दौरान शोर शराबा सुनकर सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह राठौर और सिविल लाइंस इंस्पेक्टर ओपी गौतम पुलिस बल के साथ कार्यालय गेट पर पहुुंच गए। उन्होंने जैसे-तैसे लोगों को शांत किया। सीओ ने कहा कि इस मामले को गंभीरता से लिया जाएगा। विवाहिता का जल्द ही पता लगाया जाएगा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। तब कहीं मायके वाले शांत होकर लौट गए।
विज्ञापन


-बिनावर क्षेत्र के ग्राम मुड़िया से विवाहिता संदिग्ध हालात में लापता हुई है। उसकी तलाश में टीम लगी हुई है। सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है। जल्द ही पुलिस किसी न किसी नतीजे पर पहुंच जाएगी, तभी आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी

विवाहिता सुबह के समय अपने बच्चों को छोड़कर कहीं चली गई थी। दो बार पहले भी बहनोई के घर शाहबाद चली गई थी। इस बार वह बहनोई के घर नहीं पहुंची है। हम उसका पता लगा रहे हैं। जल्द ही उसका कोई न कोई सुराग मिल जाएगा।
विज्ञापन

- धीरज सिंह सोलंकी, इंस्पेक्टर बिनावर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें