फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं की ढुलाई करने वाले ट्रकों में लगाया जाएगा जीपीएस

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूूं। पिछले साल हुए गेहूं और धान खरीद घोटालों को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन इस बार गेहूं खरीद में काफी सतर्कता बरत रहा है। इसके चलते जिला प्रशासन ने इस बार क्रय केंद्रों से गोदाम ले जाने वाले ट्रकों में जीपीएस लगाने का फैसला किया है, ताकि कोई घपला न हो सके।
विज्ञापन

गेहूं खरीद को लेकर शासन की ओर से मिले निर्देशों के अनुसार जिले में काम चल रहा है। इसके तहत एक अप्रैल को गेहूं खरीद केंद्र बना दिए गए, साथ ही केंद्र प्रभारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं, लेकिन पिछले सालों में जिले के अंदर गेहूं और धान खरीद में कई घोटाले हुए, जिससे सबक लेते हुए अधिकारियों ने इस बार गेहूं खरीद में लगे ट्रकों में जीपीएस लगाने की योजना बनाई है, ताकि केंद्रों से जो ट्रक गेहूं भरकर गोदामों के लिए जाए, तो लगातार उनकी मॉनीटरिंग की जा सके। ऐसे में कोई भी ट्रक अपने रूट से इधर-उधर नहीं भटक सकेगा। अगर कोई इधर-उधर जाता है तो जीपीएस के माध्यम से तुरंत उसे पकड़ लिया जाएगा। ऐसे में घोटाला होने की आशंका कम रहेगी।

गेहूं खरीद में जो भी ट्रक लगाए जाएंगे, उनमें जीपीएस लगाए जाएंगे, ताकि उन ट्रकों पर निगरानी रखी जा सके। वह किस वक्त कहां पर है, इसका पता चल सकेगा, ऐसे में किसी भी प्रकार की चोरी नहीं की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-नरेंद्र बहादुर सिंह, एडीएम, एफआर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें