फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज जिला अस्पताल में रहेगा डॉक्टरों का टोटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। लोकसभा चुनाव और पुलिस भर्ती के चलते बुधवार को जिला अस्पताल में चिकित्सकों का टोटा रहेगा। तीन चिकित्सकों की ड्यूटी बरेली, तीन की पुलिस लाइन और तीन चिकित्सकों की ड्यूटी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में लगी है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन परिसर में बुधवार को पुलिस भर्ती होगी। इस दौरान अभ्यर्थियों का मेडिकल चेकअप किया जाएगा। बदायूं पुलिस लाइन में डॉ. रियाज अंसारी, डॉ. पीयूष मोहन अग्रवाल, डॉ. शिव मोहन कमल की ड्यूटी लगाई गई है, जबकि डॉ. एमए सिद्दीकी, डॉ. उदयवीर सिंह और डॉ. आशु अग्रवाल अगले पंद्रह दिन तक पुलिस लाइन बरेली में पुलिस भर्ती में व्यस्त रहेंगे। बुधवार को ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बिल्सी में कार्यक्रम है, जहां डॉ. वागीश वार्ष्णेय, डॉ. अमित वार्ष्णेय और डॉ. रिशिम अग्रवाल की ड्यूटी लगी है। बुधवार को ओपीडी और ऑपरेशन विभाग लगभग बंद रहेंगे। जिला अस्पताल के सभी फिजिशियन और हड्डी रोग विशेषज्ञ नहीं मिलेंगे। इससे अस्पताल की व्यवस्था बिगड़ सकती है। सीएमएस डॉ. भारत भूषण पुष्कर ने बताया कि ड्यूटी में जाना अनिवार्य है। शेष बचे ईएमओ ही सारी व्यवस्थाएं देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें