फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली हाईवे पर अथइया पुलिया धंसी, वाहनों की आवाजाही पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 31 बीडीएनयूजेएचपीएच-01,02,03
विज्ञापन


दिल्ली हाईवे पर अथइया पुलिया धंसी, वाहनों की आवाजाही पर रोक
हादसे की आंशका के बाद गुरुवार रात से बिल्सी होकर रूट डायवर्जन
अंग्रेजों के जमाने में बनी थी अथइया पुलिया, मरम्मत का काम शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)।
बदायूं-दिल्ली हाईवे पर अंग्रेजों के जमाने में बनी अथइया पुलिया के दोनों छोर बारिश के पानी के तेज प्रवाह के बाद धंस गए। सड़क के एक छोर पर तो करीब 20 फुट गहरा गड्ढा भी हो गया। इसकी भनक गुरुवार को पीडब्ल्यूडी के अफसरों को लगी तो वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई। पीडब्ल्यूडी ने उझानी और मुजरिया से वाया बिल्सी होकर रूट डायवर्ट कर दिया है। इसके चलते शुक्रवार को पूरे दिन कार और छोटे वाहन को भी दोनों छोर से बैंरग लौटना पड़ा।
बदायूं-दिल्ली हाईवे पर हजरतगंज के पास भैंसोर नदी पर बनी अथइया पुलिया के उझानी वाले छोर पर मिट्टी धंसना गुरुवार सुबह शुरू हो गया था। दिल्ली हाईवे पर चल रहे फोरलेन के निर्माण कार्य के तहत नई पुलिया से पहले अस्थायी मार्ग तैयार करने में जुटे मजदूरों ने जब यह देखा तो पीडब्ल्यूडी के अफसरों को अवगत कराया। पीडब्ल्यूडी के जेई भी देर शाम मौके पर पहुंच गए। मजदूरों के जरिए मिट्टी भरे प्लास्टिक के कट्टे लगाए गए लेकिन पुलिया के नीचे मिट्टी धंसना रुक नहीं पाया। देर रात ही पीडब्ल्यूडी के अफसरों ने मजुरिया और उझानी पुलिस से संपर्क कर बिल्सी होकर रूट भी डायवर्ट करा दिया। शुक्रवार को भी बिल्सी होकर वाहनों को निकाला गया। पुलिया की मरम्मत का काम हालांकि चल रहा है लेकिन सूत्रों की मानें तो बारिश का पानी भैंसोर में तेजी से बढ़ा है। बारिश होती रही तो पुलिया से होकर वाहनों पर रोक दो-तीन भी बरकरार रह सकती है।
विज्ञापन

--------------
पुलिया पर रात में पलटने से बचा लोडेड ट्रक
उझानी। अथइया पुलिया के उझानी वाले छोर की हालत ज्यादा खराब है। उत्तरी दिशा में तो मिट्टी खिसक जाने से स्थिति ज्यादा खराब हो गई है। इससे बेपरवाह चालक लोडेड ट्रक लेकर मुजरिया की ओर से पुलिया पर आ गया। मजदूरों में हरीओम ने चालक को समझाने की कोशिश भी की लेकिन वह नहीं माना। वह गनीमत रही जो चालक ने समय रहते ब्रेक ले लिया, नहीं तो ट्रक पलट कर भैंसोर में गिर जाता।
---------
टेंपो और मैजिक वाहन बने सवारियों का सहारा
उझानी। दिल्ली हाईवे पर अथइया पुलिया के दोनों छोर की मिट्टी धंसकने के बाद वाहनों की अवाजाही पर रोक की वजह से इलाके के लोगों को भी परेशानी शुरू हो गई है। सबसे ज्यादा परेशान सवारियों में मुजरिया क्षेत्र के लोग भी नजर आए। मुजरिया की ओर से टेंपो पुलिया के एक छोर तो दूसरे छोर पर उझानी की तरफ वाले छोटे वाहन रुके। सवारियों को पैदल ही पुलिया पर होकर महज 12 किलोमीटर के सफर के दौरान दो बार वाहन बदलने पड़े।
-------------
वर्जन
पुलिया काफी पुरानी है। नई पुलिया के लिए निर्माण भी शुरू हो चुका है लेकिन बारिश का पानी इकट्ठा हो जाने से मिट्टी धंसक गई है। हादसे की आशंका के चलते रूट भी डायवर्ट करा दिया गया है। पानी कम होने के बाद मरम्मत का काम पूरा हो पाएगा।
- जमाल खां, एई, निर्माण खंड

00000
00000
रोड किनारे बने गड्ढे में गिर रहे लोग, अफसर मौन
इस्लामनगर। यहां कस्बे से बिल्सी बदायूं राज्य मार्ग एसएच 51 पर एक मैरिज लॉन के सामने रोड के दोनों तरफ गड्ढों में पानी भरा रहता है। ये गड्ढे लगभग दस फुट गहरे हैं, जिनमें गिरकर बाइक सवार अक्सर घायल हो जाते हैं।
मार्ग के नीचे से एक नाला दूसरी तरफ निकल रहा है। इसकी वजह से मार्ग लगभग दोनों तरफ से तीन फुट टूट चुका है। तेज गति से आने वाले वाहनों के चालक नियंत्रण खोकर अक्सर गड्ढे में गिर जाते हैं।
विज्ञापन

कस्बे के लोगों ने कई बार अफसरों को इस बारे में जानकारी दी है, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। न ही कोई दीवार या कट्टे भरकर लगाए गए है, जिसके जरिए उधर से गुजरने वाले को गहरे गड्ढे होने का पता चल सके। आसपास के लोगों ने बताया कि कई बार बाइक और साइकिल सवार गड्ढे में गिरे चुके हैं, जिन्हें बमुश्किल बाहर निकाला गया। नगर पंचायत अधिशाषी अधिकारी रजनी सिंह ने बताया कि यह मार्ग पीडब्ल्यूडी का है। पीडबल्यूडी ही पुलिया का निर्माण कराएगा। चेयरमैन पति हाजी मुशाहिद अली ने बताया कि कई बार विभाग को लिखा गया है, लेकिन किसी ने निरीक्षण करने तक की जहमत नहीं उठाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें