शिकायत निस्तरण में बदायूं ने मारी बाजी, बरेली धड़ाम
डीएम ने अधिकारियों और कर्मचारियों को दी बधाई
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। डीएम दिनेश कुमार सिंह की जिले में पहल रंग ला रही है। उनकी मेहनत का नतीजा है कि प्रदेश में शिकायतों के निस्तारण में बदायूं अव्वल रहा है। जबकि बरेली जिला शिकायतों में फिसड्डी रहा।
लखनऊ में प्रमुख सचिव प्रदेश की आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तरण की सूची जारी की। इसमें आईजीआरएस पोर्टल पर सभी विभागों की शिकायतों और उनके निस्तारण की समीक्षा की। इसमें उन्होंने देखा कि किस जिले में किस विभाग की जनता ने कितनी शिकायत की है। साथ ही यह भी देखा कि कब-कब इन समस्याओं का समाधान किया गया और उनकी गुणवत्ता की स्थिति क्या है। इसमें पाया कि प्रदेश के 75 जिले में बदायूं ने प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं बरेली जिले को 71 वां स्थान हासिल हुआ है। वहीं डीएम दिनेश कुमार सिंह ने इसे अधिकारियों और कर्मचारियों की मेहनत का होना बताया। कहा कि जिले में अधिकारी और कर्मचारी मन लगाकर काम कर रहे हैं। जिसका नतीजा सबके सामने आने लगा है।