ऋण माफी आवेदन के आखिरी दो दिन, 15 तक खुला रहेगा पोर्टल
शासन तक पहुंच रही थी लगातार शिकायत
दोबारा साइड खुलने पर बढ़े दो हजार से अधिक किसान
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं।
प्रदेश सरकार की ऋण मोचन योजना से वंचित रहे किसानों को आवेदन करने के लिए दो दिन का आखिरी मौका है। किसान ऋण मोचन पोर्टल 15 अप्रैल तक खुला रहेगा। इस बार जो किसान चूके उनका ऋण माफ नहीं हो पाएगा।
ऋण माफी योजना के तहत अभी तक लगभग 74 हजार किसान लाभ उठा चुके हैं। बावजूद इसके अभी बड़ी संख्या में किसान ऋण माफी के लिए आवेदन करने से वंचित रह गए। पहली बार समय बढ़ाकर आखिरी तारीख 10 मार्च की गई थी। इसमें 21 हजार किसानों ने ऋण माफी के आवेदन किए थे। फिर भी काफी किसान आवेदन करने से वंचित रहे गए थे। शिकायत शासन तक पहुंचने के बाद ऋण माफी पोर्टल दोबारा शुरू कर दिया है। अब 15 अप्रैल की रात 12 बजे तक आवेदन किया जा सकता है।
सरकार की ओर से युवाओं, बेेरोजगारों, किसानों के लिए कई तरह की योजनाएं संचालित की जा रही हैं। ताकि किसी भी वर्ग को कोई परेशानी नहीं हो। इसके तहत प्रदेश सरकार की ओर से लघु एवं सीमांत किसानों के लिए ऋण माफी योजना को शुरू किया गया। इसके तहत पहले चरण में जिले के लगभग 74 हजार किसानों को इस योजना का लाभ दिया गया। इसमें 424 करोड़ रुपये ऋण माफ हुआ था। इसके बाद में काफी संख्या में किसान छूट गए। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों पर लापरवाही के आरोप लगाए थे। इसके बाद में प्रदेश सरकार की ओर से ऋण माफी के लिए पोर्टल शुरू किया गया। ताकि किसानों को परेशानी न हो। पोर्टल पर आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 10 मार्च रखी गई। इसके तहत 21 हजार किसानों ने आवेदन किया था। फिर भी किसान आवेदन करने से वंचित रहे गए। किसानों की समस्या को देखते हुए शासन के दोबारा से 15 अप्रैल तक के लिए पोर्टल को खोला गया है। जिसके बाद में अब तक 2235 किसानों ने अब तक रजिस्ट्रेशन कराया है।
वर्जन--
दोबारा पोर्टल खुलने के बाद में किसान लगातार पंजीकरण कर रहे हैं। अब तक दो हजार से अधिक किसान रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। उम्मीद है यह संख्या काफी और बढ़ जाएगी। लेकिन किसान ध्यान रखे वह ऋण माफी के लिए सिर्फ इसी पोर्टल पर ही शिकायत दर्ज कराएं और किसी पोर्टल पर नहीं।
-विनोद कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी