फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर हेल्मेट के पेट्रोल बेच रहे पंप वाले

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो:- 14, 15, 16, 17
विज्ञापन

नो हेलमेट.. नो पेट्रोल का नहीं हो रहा पालन
पेट्रोल पंप मालिकों ने कहा- आदेश आएगा तो पालन करेंगे
अमर उजाला ब्यरो
बदायूं।
शासन के निर्देश पर पुलिस आए दिन बगैर हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ अभियान चलाती रहती है। पिछले महीने पुलिस प्रशासन की ओर से मुफ्त में हेलमेट बांटे गए थे। बावजूद इसके अधिकतर बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चलाते हैं। शासन से बगैर हेलमेट के दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल देने पर रोक है। बावजूद इसके पंप पर बिना हेलमेट वाले दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल बेचा जा रहा है।

सीन एक- समय गुरुवार दोपहर 12.36 बजे। स्थान वाटर वर्क्स के सामने गोपीनाथ वैश्य एंड संस पेट्रोल पंप। जहां खड़े कई लोग अपनी बाइक में पेेट्रोल डलवा रहे थे। मगर हेलमेट किसी के पास नहीं था। पेट्रोल पंप मालिक हरिओम वैश्य के मुताबिक उनके पास ऐसा कोई आदेश नहीं है, जो बगैर हेलमेट पहने वाहन चालक को पेट्रोल न दिया जाए।
विज्ञापन


सीन दो- समय गुरुवार दोपहर 12.41 बजे। स्थान इंद्रा चौक के पास पंडित त्रिवेणी सहाय एंड संस पेट्रोल पंप। यहां अलग- अलग मशीनों के सामने कई लोग बाइक लिए खड़े थे, लेकिन हेलमेट कोई नहीं लगाए थे। पंप मालिक नितिन शर्मा का कहना है कि बिना हेलमेट वाले को पेट्रोल नहीं देना चाहिए। अभी केवल न्यूज पेपर में पड़ा है। ऐसा कोई आदेश नहीं आया है।

सीन तीन- समय गुरुवार दोपहर 1.21 बजे। स्थान पंजाब ऑटो सर्विस श्याम नगर। यहां बाइक में तेल डलवाने वाले तो कई थे, लेकिन हेलमेट किसी पर नहीं था। पंप मैनेजर नरेंद्र सिंह का कहना था कि हेलमेट के बगैर पेट्रोल न देने के संबंध में अभी कोई सूचना नहीं मिली है। ऐसा कोई आदेश आएगा तो पालन करेंगे।

सीन चार- समय दोपहर 1.29 बजे। स्थान भारत पेट्रोल पंप नवादा। दूसरे पंप की तरह यहां भी हेलमेट के बगैर पेट्रोल न देने जैसा कोई बोर्ड नहीं लगा था। बाइक सवार बेरोक टोक पेट्रोल लिए चले जा रहे थे। यहां के कर्मचारियों का कहना था कि हेलमेट कोई पंप वाला नहीं देख रहा। सभी ऐसे ही पेट्रोल देते हैं। कोई नियम है तो सबके साथ वह भी पालन करेंगे।
विज्ञापन

---
हेलमेट को लेकर हर बुधवार को अभियान चलाया जाता है। अभियान के दौरान लोगों को जागरूक किया जाता है। पेट्रोल पंप मालिकों से इस अभियान में सहयोग करने का अनुरोध किया गया है।
- डॉ. एसपी सिंह, एसपीआरए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें