फोटो-20,21, 22-
दक्षता परीक्षा में शुभम और
आदित्य नारायन बने टॉपर
कलक्ट्रेट में आयोजित हुई जिलास्तरीय दक्षता परीक्षा
10 टॉपर को दस हजार रुपये का इनाम और 40 बच्चों को बांटी गई साइकिल
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए डीएम दिनेश कुमार सिंह ने दक्षता परीक्षा शुरू की है। शनिवार को जिला स्तरीय दक्षता परीक्षा कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें ब्लाक आसफपुर के बसौमी प्राथमिक विद्यालय कक्षा सात के आदित्य नारायन, ब्लाक अंबियापुर के सिरासौल जसा उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा आठ के शुभम सक्सेना टॉपर रहे। डीएम ने प्रथम रहे विजेताओं के अभिभावकों और गुरुजनों को दस-दस हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया। इन विद्यार्थियों पुरस्कार स्वरूप साइकिल भी दीं। टॉपर रहे शुभम ने 100 में 83, आदित्य नारायन ने 100 में 77 अंक प्राप्त किए।
यह जिला स्तरीय परीक्षा शनिवार पूर्वाह्न 11 बजे शुरू हुई, जो एक घंटे की थी। इससे पहले ब्लॉक स्तर पर दक्षता परीक्षा कराई गई थी। ब्लॉक स्तर पर सफल रहे कक्षा सात और आठ के 75-75 बच्चों ने प्रतिभाग किया। परीक्षा को पारदर्शी और निष्पक्ष कराने के लिए एडीएम एफआर महेंद्र सिंह ने प्रश्न पत्र तैयार किया था। जिला प्रशासन की निगरानी में परीक्षा के बाद में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कराया गया। इसके बाद में दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य, डीएम दिनेश कुमार सिंह सहित ब्रज प्रांत अध्यक्ष वीएल वर्मा, चेयरमैन दीपमाला गोयल ौर भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने विजयी परीक्षार्थियों, अभिभावकों, गुरुजनों को पुरस्कार बांटे। डीएम, जनप्रतिनिधियों ने कहा कि इस प्रकार की जिले में यह पहली प्रतियोगिता है। कक्षा 7 व 8 के वरीयता वाले 20-20 परीक्षार्थियों को पुरस्कार बांटे गए। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में ब्रज प्रांत उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सक्सेना की ओर से 40 साइकिलों की व्यवस्था की गई। इस मौके पर एडीएम प्रशासन अजय कुमार श्रीवास्तव, बीएसए प्रेमचंद्र यादव, एबीएसए, बीजेपी राणा प्रताप सिंह, पूर्णिमा, शिक्षक, अभिभावक मौजूद रहे। -------------
उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक सम्मानित
परिषदीय विद्यालयों में प्रतिस्पर्धा कायम करने के लिए डीएम, जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने विद्यालयों में शिक्षा स्तर में सुधार करते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाले 13 गुरुजनों को प्रशस्ति पत्र एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। नगर क्षेत्र की प्रधानाध्यापक रोशन अख्तर, इंचार्ज प्रधानाध्यापक महरजबी, शारिका सक्सेना, मोहम्मद वसीम खां, प्रियंका बंसल, गौरव गुप्ता, कल्पना, प्राथमिक विद्यालय आमगांव के सहायक अध्यापक रामबहादुर, मईबूचन की प्रधानाध्यापक सोनी, उच्च प्राथमिक विद्यालय खंदक सहायक अध्यापक ओम प्रकाश, टिकुरी के सहायक अध्यापक आलोक कुमार, गोठा के सहायक अध्यापक मनोज कुमार, डीकापुर के सहायक अध्यापक रोहित सक्सेना को सम्मानित किया गया।
-----------------------
इन बच्चों ने पाया द्वितीय और तृतीय स्थान
ब्लाक दहगवां के प्राथमिक विद्यालय जरीफनगर के कक्षा सात के योगेश, ब्लाक आसफपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय बसौमी के कक्षा आठ के सुभाष चंद्र ने द्वितीय, ब्लाक सालारपुर अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय भगवतीपुर की कक्षा सात की कुमारी हशनूर और ब्लाक कादरचौक अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय बादुल्लागंज के कक्षा आठ के सचिन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर रहे विजेताओं के अभिभावकों और गुरुजनों को पांच-पांच हजार और तृतीय स्थान पर रहे विजेताओं को तीन-तीन हजार रुपये की नकद धनराशि दी गई। परीक्षा में कक्षा सात, आठ के 75-75 परीक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया। दोनों कक्षाओं के चतुर्थ स्थान से 20वें स्थान तक के परीक्षार्थियों को एक-एक साइकिल व एक-एक हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। चौथे स्थान पर कक्षा सात के शिवम, आठ के अनुज गुप्ता, पांचवें स्थान पर कक्षा सात के हरिकृष्ण, कक्षा आठ के साजिद, छठे स्थान पर कक्षा सात के शिवम साहू, प्रियांशी, कक्षा आठ के महताब रजा, सातवें स्थान पर कक्षा सात के चिंकू कुमार, कक्षा आठ के अशोक शाक्य, आठवां स्थान पर कक्षा सात के आकाश बाबू, कक्षा आठ के सोनू, आर्यन आर्य, नवें स्थान पर कक्षा सात के नीरज शाक्य, कक्षा आठ की कुमारी अनामिका, दसवें स्थान पर कक्षा सात के कुलदीप कक्षा आठ के रिजवान अहमद, रजत कुमार के अलावा क्रमश: कक्षा सात के रचित दिवाकर, सत्यमान, अभिषेक, मुनीश कुमार सिंह एवं प्रियंका कश्यप, सुहानी एवं मयंक, कुमारी निधि, सुमन कुमारी, भगवान दास शाक्य, श्याम और हिमांशु सागर वीणा यादव ने समान अंक प्राप्त किए। कक्षा आठ में क्रमश: वैष्णवी मिश्रा, रीता मौर्य, मोहकम, कुमारी शशिदेवी, आनन्द, कुमारी शिवांगी एवं अतुल कुमार , अभिषेक, सुनील यादव, शिवनन्दन एवं अखिलेश तथा राजेश ने 20वां स्थान प्राप्त किया।