फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज की जमीन पर भूमाफिया का कब्जा

विज्ञापन
UP Police
विज्ञापन
बदायूं। कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव चौड़ेरा में शहर के गिंदो देवी महाविद्यालय की जमीन भूमाफिया ने कब्जा कर लिया है। पुलिस और लेखपाल इसे खाली नहीं करा रहे। कॉलेज की प्रबंध समिति से जुड़े पूर्व प्रधान प्रवीण कुमार रस्तोगी ने इस मामले में एडीएम प्रशासन को पत्र देकर भूमि से कब्जा हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन

रस्तोगी ने बताया कि सपा सरकार में प्रधान और लेखपाल ने मिलकर इस भूमि पर भूमाफिया को कब्जा करा दिया। प्रबंधतंत्र ने कई बार शिकायत की पर कोई लाभ नहीं हुआ। इस समय भी भूमाफिया ने जमीन में गन्ने की फसल बो दी है। रस्तोगी ने मांग की कि गांव के लेखपाल के अलावा दूसरे लेखपालों की टीम गठित करके जांच कराई जाए और कॉलेज की जमीन खाली कराएं। बताया कि ग्राम समाज की काफी जमीन भी इन्होंने कब्जा कर रखी है। उनकी शिकायत पर एडीएम ने एसडीएम सदर को जांच सौंप दी है। इसके अलावा रस्तोगी के साथ ही चौड़ेरा गांव के कई और लोगों ने मिलकर अपनी पट्टे की भूमि से दबंगों का कब्जा हटवाने की मांग की। शैलेंद्र, रामचंद्र, दीपक, और रीतू ने एडीएम को बताया कि प्रधान और लेखपाल की साठगांठ से उनकी पट्टे की जमीन भी भूमाफियाओं ने कब्जा ली। इस जमीन के मामले में भी जांच एसडीएम को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें