फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालों पर दुकानदारों ने किया अतिक्रमण

विज्ञापन
नाले के ऊपर खड़ी ट्रॉली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बदायूं। शहर की अधिकतर सड़कें अतिक्रमण की भेंट चढ़ गई है। जिससे यह सकरी हो गई हैं। हालात यह हैं कि कई जगहों पर दुकानदारों ने सड़कों के साथ-साथ नालों पर भी अस्थायी और स्थायी दुकानें बना कर कब्जा कर लिया है। फुटपाथ पर भी कब्जा है, जगह-जगह फड़, ठेले वाले खड़े हो जाते हैं। इस कारण यातायात बाधित हो रहा है। कई बार अतिक्रमण की वजह से मुख्य बाजार से गुजरने वाले वाहनों के कारण जाम लग जाता है। इस कारण राहगीरों का वहां से निकलना दूभर हो जाता है।
विज्ञापन

सीन-1: लोटनपुरा से ब्राह्मण धर्मशाला की ओर जाने पर रोड पर व्यापारियों ने नाले पर निर्माण कर लिया है। इस वजह से नाला चोक हो गया है। इस कारण यहां हमेशा ही जलभराव की समस्या बनी रहती है
----
सीन-2: हालात यह हैं कि सबसे व्यस्त माने जाने वाले लावेला चौक पर अधिकतर दुुकानें नाले के ऊपर बनी हैं। व्यापारियों ने नाले पर तो दुकान को बनाया है, साथ ही सड़क पर भी अस्थायी अतिक्रमण कर रखा है। इस वजह से यहां पर हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। ट्रैफिक पुलिस रहती है पर इसका कोई खास असर नहीं होता।
विज्ञापन

----
सीन-3: कचहरी रोड पर भी व्यापारियों ने नाले के साथ फुटपाथ पर कब्जा कर रखा है। इससे खरीदारी को आने वाले लोगों को मजबूरन अपने वाहन सड़क पर खड़े करने पड़ते हैं। इस कारण राहगीरों को परेशानी होती है।
---

व्यापारियों को अतिक्रमण हटाओ अभियान में सहयोग करने के लिए प्रेरित करेंगे। बाद में शहर में रेड लाइन लगाई जाएगी। इसके बाद में अभियान बिना किसी पक्षपात के चलाया जाएगा।
विज्ञापन

-दीपमाला गोयल, चेयरमैन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें