फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छप्पर में लगी आग, सामान जलकर राख

विज्ञापन
जला सामान द‌ेखते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उसावां। थाना क्षेत्र के ग्राम वीरमपुर में दूध गर्म करते समय छप्पर में आग लग गई। इससे दो घरों में रखा घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में 40 हजार रुपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को शाम साढ़े चार बजे के करीब थाना क्षेत्र के ग्राम बीरमपुर निवासी बड़ेलल्ला के घर में बच्चे गैस के चूल्हे पर दूध गर्म कर रहे थे कि अचानक गैस से आग का भवका निकला। इससे घर में पड़े छप्पर ने आग पकड़ ली। जब तक कुछ समझ पाते तब तक आग ने पड़ोसी रमेश के घरों भी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक आग में बड़ेलल्ला 11 हजार रुपये नकद , कपड़े , गेहूं , धान आदि और पड़ोसी रमेश के चार हजार नकद, गेहूं, चावल, कपड़े चारपाइयां आदि जलकर नष्ट हो गई। सूचना पर पुलिस एसआई लक्ष्मन चंद भी पहुंच गए। उन्होंने पीड़ितों की हालत देखते हुए अपने पास से दो हजार रुपये नकद सहायता राशि दी।
----------------------
सर्व सम्मति से हुआ कोटे का प्रस्ताव
मुजरिया। ब्लॉक सहसवान की गांव पंचायत भुजपुरा टप्पा जामिनी में उचित दर विक्रेता की दुकान का प्रस्ताव खुली बैठक में हुआ। इसमें नरेशपाल निवासी गदनपुर मजरा भुजपुरा टप्पा जामिनी को 99 मत मिले। जबकि जयदेव को 88 मत मिले। जिसमेें सर्व सम्मति से प्रस्ताव नरेशपाल को हुआ। इस मौके पर सहायक खंड विकास अधिकारी (पंचायत) सहसवान ओपी कौशिक, सचिव सुरेश शर्मा और पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें