फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव प्रचार-प्रसार तेज, अब आएंगे दिग्गज नेता

विज्ञापन
पंचायत उपचुनाव स्थगित
विज्ञापन
बदायूं। नगर निकाय चुनाव में प्रत्याशियों को चुनाव चिह्नों का आवंटन हो गया। इसके बाद पार्टी प्रत्याशी से लेकर निर्दलियों ने अपनी-अपनी सभाएं लगानी शुरू कर दी है, ऐसे में पार्टी प्रत्याशियों और जिला पदाधिकारियों ने दिग्गज नेताओं को बुलाने के लिए हाईकमान को फोन और पत्र बुलावा भेजा है।
विज्ञापन

नगर पालिका चुनाव में सभी पार्टियां पूरी ताकत के साथ लग गई है। वहीं भाजपा नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद पर अपने प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए एड़ी से चोटी तक का जोर लगाना शुरूकर दिया है। जिला पदाधिकारियों ने प्रदेश कार्यालय फोन और पत्र के मध्यम से प्रत्याशियों के समर्थन में होने वाली चुनावी सभाओं के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार के मंत्रियों को बुलाने का आग्रह किया गया है। चर्चा है कि चुनावी सभा के लिए मुख्यमंत्री को बुलाने की बात कही जा रही है लेकिन पार्टी हाईकमान ने किसी भी नगर पालिका में जाने से इंकार कर दिया है। बदायूं में फिलहाल उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आने की संभावना जताई जा रही है। वहीं कांग्रेस के पदाधिकारियों ने भी आला कमान से दिग्गज नेेताओं को भेजने के लिए पत्र भेजा है। जिला स्तरीय नेताओं को उम्म्मीद है कि बदायूं में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राज बब्बर, पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम इकबाल शेरवानी समेत अन्य नेताओं के आने की उम्मीद है। वहीं बसपा और सपा ने भी लिस्ट भेजी है। फिलहाल सभी पार्टियों के प्रत्याशियों ने लोगों से मिलकर प्रचार प्रसार करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें