फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-14 और अंडर-17 की टीमें घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज की मेजबानी में मंगलवार को माध्यमिक कॉलेजों के छात्र क्रिकेटरों ने ट्रॉयल में हिस्सा लेकर मंडलीय टीम में स्थान पा लिया। अंडर-14 और अंडर-17 की टीम में सर्वाधिक संख्या बरेली के एफआर इस्लामियां इंटर कॉलेज के क्रिकेटरों की रही। दोनों टीमों को एलान निर्णायकों ने किया।
कॉलेज के मैदान पर माध्यमिक कॉलेजों की मंडलीय टीम के चयन को ट्रॉयल सुबह हुआ। मेजबान कॉलेज के प्रधानाचार्य वाईके सिंह की देखरेख में सबसे पहले अंडर- 14 टीम के लिए खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। टीम में एफआर इस्लामियां इटर कॉलेज बरेली के अभिषेक पाल, नितिन पाल, शुभम लालवानी, आशीष कुमार, अभिषेक प्रताप, शिवम, पारस सक्सेना, मानव सिंह, कपिल कुमार, मुन्नालाल इंटर कॉलेज बजीरगंज के लोकेश पाल, सुनील वार्ष्णेय, इकबाल अहमद, आदर्श बाल विद्या मंदिर कॉलेज मीरानपुर कटरा, शाहजहांपुर के आदित्य नेगी, बिशप मंडल इंटर कॉलेज बरेली के अभिषेक, बदायूूं के परशुराम कॉलेज के प्रभुवन सिंह और प्रदीप गुजर ने स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-17 की टीम के लिए एफआर इस्लामियां इंटर कॉलेज के अनिल, मनोज गौतम, तस्लीम अल्वी, अंकित कोहली, जीशान खान, मोहम्मद समीर और शिवांशु त्रिपाठी, मेजबान एमजीपी कॉलेज के सुनील गुप्ता, शिवम कुमार, मुन्नालाल कॉलेज के अनुभव पाठक, अभय प्रताप सिंह, सीएएस इंटर कॉलेज बरेली के वैभव गौतम, सनातन धर्म कॉलेज पीलीभीत के अभिषेक, आसफपुर के त्रिवेणी सहाय कॉलेज के अखिलेश कुमार, राजकीय कॉलेज पीलीभीत के अरमान और मीरानपुर कटरा के आशीष शर्मा को स्थान मिला। अंडर-17 की टीम के लिए शाहिद रजा और अंडर-14 टीम का रामविलास को इंचार्ज बनाया गया है। एमजीपी कॉलेज के देवेंद्र सिंह दोनों टीम के ओवरऑल इंचार्ज रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें