बदायूं । पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी के अवसर पर दूसरे दिन भी सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर लगाई गई प्रदर्शनी का आम जनता को विभिन्न योजनाओं से संबंधित जानकारी दी गई।
शुक्रवार को ब्लाक अंबियापुर में दूसरे दिन भी अंत्योदय मेला एवं प्रदर्शनी आयोजित हुई। इसमें ब्लाक प्रमुख विजेता यादव भी शामिल हुईं। कृषि विभाग के अफसरों ने बताया कि कृषकों को ज्यादा पानी में यूरिया नहीं डालना चाहिए। ज्यादा पानी में यूरिया डालने से इसका असर फसल पर कम पड़ता है। उन्होंने बताया कि फसल के नीचे पत्ते पीले पड़ने लगे तो यूरिया का प्रयोग करें। उन्होंने बताया कि यूरिया तथा कीटनाशक दवाएं एकसाथ मिलाकर फसल में नहीं डालना चाहिए और उन्होंने कहा कि उर्वरक का प्रयोग किसान भाइयों को फसल में दोपहर बाद ही प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जन सामान्य को जानकारी देने और उनकी भागीदारी को सुनिश्चित करने के मकसद से समुचित जनपद में ब्लाक स्तर पर अंत्योदय मेला में प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। ब्लाक अंबियापुर में आयोजित मेला एवं प्रदर्शनी में सूचना विभाग द्वारा स्टाल लगाकर लोगों को नि:शुल्क विभागीय प्रचार साहित्य सबका साथ-सबका विकास के साथ वार्षिक कलेण्डर भी वितरित किए गए। इस अवसर पर समाज कल्याण, शिक्षा, पंचायत राज, पशु पालन, लघु सिंचाई, कृषि आदि विभागों द्वारा स्टाल लगाकर सरकार की जन जागरुकता योजनाओं को गांव के लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। सूचना विभाग द्वारा पंजीकृत दल सागर मैजिक ग्रुप ने अपनी कला के माध्यम से शासन की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया। इस अवसर पर बांस वरौलिया के ग्राम प्रधान प्रेमपाल, कपिलदेव मिश्रा, एडीओ पंचायत अशोक कुमार मौर्य, एडीओ समाज कल्याण ऋषिपाल, पशुपालन विभाग के अजयपाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।