सहसवान। एसडीएम हरिराम यादव और सीओ इस्लाम साबिर खान के नेतृत्व में राजस्व, पालिका और पुलिस की संयुक्त टीम ने नगर के विभिन्न स्थानों पर छापा मारकर डेढ़ क्विंटल से अधिक पॉलीथीन जब्त की। साथ ही भविष्य में पॉलिथीन की बिक्री करते पकड़े जाने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी।
एसडीएम और सीओ के नेतृत्व में अधिशासी अधिकारी अशोक गोयल, सफाई निरीक्षक श्याम सिंह और फूड इंस्पेक्टर ने सहसवान नगर में कई दुकानों और कस्बा दहगवां में छापा मारकर करीब डेढ क्विंटल पॉलिथीन को जब्त किया। एसडीएम ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इसके बाद भी पॉलिथीन का प्रयोग मिलता है तो कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर कानूगो वीरेंद्रपाल, चेतेंद्र शर्मा, विचित्रपाल सिंह, रामनाथ, अनीस अहमद, अब्दुल फरीद खां आदि मौजूद रहे।