फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मातृत्व जांच शिविरों में हुई 146 गर्भवतियों की जांच

विज्ञापन
बदायूं के म्याऊं पीएचसी पर गर्भवती महिलाओं की जांच करती डॉक्टर। संवाद - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
म्याऊं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत आयोजित शिविर में डॉ. पारुल ने स्टाफ नर्स बेनजीर खान और उर्वशी के साथ 55 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। रक्तचाप, वजन, खून की जांच के साथ पेट का परीक्षण किया। चिकित्सकीय टीम ने गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार लेने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और चिकित्सकीय सलाह का पालन करने की सलाह दी।
विज्ञापन

सैदपुर। सीएचसी पर आयोजित शिविर में 45 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 3 महिलाओं की एचआरपी (हाई रिस्क प्रेग्नेंसी) जांच की गई। जांच के दौरान एक महिला में खून की कमी पाई गई। चिकित्सक की निगरानी में एक महिला मरीज को सुक्रोज इंजेक्शन लगाया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विपिन वर्मा ने गर्भवती महिलाओं को खानपान पर विशेष ध्यान देने, आवश्यक सावधानियां बरतने और नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण कराने की सलाह दी। शिविर में डॉ. इमरान मिर्जा, फार्मासिस्ट डीएन पॉल, लैब टेक्नीशियन नितिन उपाध्याय, स्टाफ नर्स मरयम बी, अंजलि और काउंसलर श्वेता आदि मौजूद रहीं। संवाद



मसालेदार खाद्य पदार्थों के सेवन से बचें गर्भवती
बिल्सी। सोमवार को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पीएम सुरक्षा मातृत्व अभियान के तहत 46 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ. पीके शर्मा ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को अपने भोजन में हरी पत्तेदार सब्जियां, मौसमी फल, दूध, दही, दालें, अंडा, अंकुरित अनाज और पर्याप्त मात्रा में पानी शामिल करना चाहिए। साथ ही, उन्हें तले-भुने और अधिक मसालेदार खाद्य पदार्थों से बचना चाहिए। इस मौके पर अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, सुमन शर्मा, शशिवाला, प्रतिक्षा भारद्वाज आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें