फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर लिया पुलवामा का बदला...वीर जवानो तुम्हें नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। निश्चित तौर पर मंगलवार का दिन हर हिंदुस्तानी के लिए बेहद खुशी भरा रहा। पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में घुसकर आतंकियों को मार गिराने की जैसे ही लोगों को जानकारी हुई, वैसे ही हर किसी के मुंह ये बस यही निकला-हिंदुस्तान जिंदाबाद..., भारतीय सेना जिंदाबाद। लोग बोले, पाकिस्तान के घर में घुसकर हमारी सेना ने पुलवामा का बदला ले लिया। यही पुलवामा के शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह लोगों ने जब टीवी खोले तो निश्चित ही उन्हें खुशी देने वाली खबर सामने थी। इस खबर को देखने के बाद लोग टीवी के आगे मानो चिपक ही गए। मोबाइल के जरिये अपने मिलने वालों को पुलवामा हमले के बदले की खबर दी जाने लगी। हर किसी के चेहरे पर खुशी नजर आ रही थी। युवाओं ने तो इस मौके पर जमकर पटाखे फोड़े और मिठाई बांटी। युवा मंच संगठन ने डीएम चौराहे पर मिठाई बांटकर और पटाखे चलाकर खुशी का इजहार किया। संस्थापक ध्रुव देव गुप्ता, हामिद रसूल, सचिन यादव, आदेश यादव, पुष्पेंद्र मिश्रा, सुनील चौधरी, आकाश सैनी, राजा दिवाकर आदि मौजूद रहे।
युवा क्रांतिकारी छात्र संगठन ने मिष्ठान का वितरण किया और तिरंगा फहराया। पुनीत कुमार कश्यप, अरुण पटेल, आशुतोष पाठक, विशाल मौर्य, कुनाल राठौर, राजेन्द्र शाक्य, मोहित, अजय हुड्डा आदि मौजूद रहे। लोकमाता आहिल्याबाई होल्कर सेवा समिति ने मालवीय आवास पर बैठक कर पुलवामा के शहीद जवानों का बदला लेने पर खुशी जताई। अभिषेक प्रताप सिंह, रामगोपाल, धर्मपाल सिंह, आकाश, अशोक आदि मौजूद थे। पूर्व दर्जा राज्यमंत्री आबिद रजा ने कहा कि भारतीय वायुसेना ने एयर स्ट्राइक करके पुलवामा में शहीद हुए 40 सैनिकों का बदला लेकर हिंदुस्तानियों का सिर ऊंचा कर दिया है। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों का दुनिया से खात्मा होना चाहिए क्योंकि इनका कोई धर्म नहीं होता। भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष सहदेव सागर ने कहा कि देश की सेना ने आज हर हिंदुस्तानी का सिर ऊंचा कर दिया है।
विज्ञापन

वजीरगंज। साईं मंदिर पर युवाओं और भाजपा नेताओं ने लड्डू बांटकर खुशी जाहिर की। गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकालकर भारत माता की जय, पाकिस्तान मुर्दाबाद आदि नारे लगाए। जगह-जगह आतिशबाजी छोड़ी। राहुल वार्ष्णेय, प्रेम कमल, सौरभ मिनोचा, दिनेश चंद्र, योगेश आदि मौजूद रहे।
नूरपुर पिनौनी। यहां पर लोगों ने गुलाल उड़ाकर मिठाई बांटी, पटाखे भी छोड़े। सुधीर गुप्ता, योगेंद्र सिंह, दिनेश सिंह, आकाश गुप्ता, नीरज, विपिन शर्मा, अशोक गुप्ता आदि थे।
दहगवां। यहां पर भी लोगों ने जमकर खुशियां मनाईं। लोगों ने जमकर पटाखे छोड़े। पाकिस्तान मुर्दाबाद के भी नारे लगाए। राजेन्द्र प्रसाद, मयंक गुप्ता, अशोक राणा, बादशाह यादव, तौफीक अहमद, अकील अहमद, शाजिद अली, इंतजार, दर्शन कश्यप आदि मौजूद रहे।
बिल्सी। भाजपाइयों ने मुख्य बाजार में पटाखे छोड़कर खुशी जाहिर की। युवा मोर्चा के जिला महामंत्री पीयूष शाक्य विवेक राठी, मोहित गुप्ता, मधुप राठी, राहुल माहेश्वरी, हरिओम राठौर, दीपक, संदीप माहेश्वरी, पीयूष राठी आदि मौजूद रहे।
रुदायन। कस्बे में लोगों ने डीजे के साथ नाचते हुए तिरंगे के साथ रैली निकली। भारत माता की जय नारे भी लगाये। जुलूस में भाजपा नेता राहुल प्रताप सिंह निक्की गुप्ता मुकेश राजपूत आदि थे।
उझानी। भाजपा नगर कमेटी के पदाधिकारियों ने दोपहर में विजय जुलूस निकालकर घंटाघर चौराहे पर खुशी का इजहार करते हुए आतिशबाजी दागी। चौराहे पर ही मिठाई बांटी गई। राहुल शंखधार, शंकर गुप्ता, योगेश प्रताप सिंह, अमित प्रताप सिंह, अंकुर वार्ष्णेय, राजीव गोयल, पवन वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे। नया बाजार में मिठाई बांटकर सैन्य कार्रवाई को सही ठहराया गया। दुकानदारों ने कहा कि पाक को मुंहतोड़ जवाब देकर भारतीय सेना ने पराक्रम दिखा दिया है।
कछला। गंगाघाट पर एयर स्ट्राइक की खुशी में आतिशबाजी की गई, साथ ही मिठाई का वितरण किया गया। इस मौके पर डीएम दिनेश कुुमार सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें