फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! जाड़े में बढ़े सर्दी-बुखार के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो--22, 23
विज्ञापन

जाड़े में बढ़े बुखार के मरीज
डायरिया के मरीज भी पहुंच रहे जिला अस्पताल, डॉक्टर दवा के साथ दे रहे सावधानी की सलाह
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। सर्दी में बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। जिला अस्पताल पहुंच रहे मरीजों में हर तीसरा व्यक्ति सर्दी, बुखार से पीड़ित है। इसके साथ डायरिया भी फैल रहा है। डॉक्टर मरीजों को दवा के साथ जाड़े में बचाव और सावधानी रखने की सलाह दे रहे हैं।
जिला अस्पताल में सोमवार को आने वाले मरीजों में सबसे अधिक सर्दी-बुखार, डायरिया और अन्य बीमारियों से ग्रस्त रहे। डॉ. स्वतंत्र प्रकाश सिंह के मुताबिक सोमवार को उन्होंने करीब साढ़े तीन सौ से अधिक मरीजों की ओपीडी की होगी। इस दौरान उनके पास सबसे अधिक सर्दी-बुखार और डायरिया से पीड़ित मरीज आए। उन्होंने बताया कि सावधानी न बरतने पर लोगों को सर्दी, खांसी और बुखार हो रहा है। ऐसे में बचाव की जरूरत है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सोमवार को करीब दो हजार मरीजों ने पर्चे बनवाए। इनमें करीब एक हजार मरीज सर्दी-जुकाम-बुखार से पीड़ित रहे। बाकी नाक, कान, गला, दर्द, हड्डी टूटे, आंख संबंधी बीमारियों से ग्रस्त थे।
---
जाड़े में हार्ट अटैक का खतरा
-कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. गीतेश गोविल ने बताया कि जाड़े में ब्लड का संचार कम होने लगता है। ऐसे में हार्टअटैक का खतरा बढ़ जाता है। उम्रदराज लोगों को सावधानी रखने की जरूरत है। उन्हें ठंडी चीजों से परहेज रखना चाहिए। गर्म कपड़े पहने रहें, जिससे उनके शरीर का तापमान बना रहे। खासकर सुबह शाम की ठंड से बचे।
विज्ञापन

-------
जोड़ों के दर्द से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ी
हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. रियाज अंसारी ने बताया कि सर्दी का मौसम आते ही जोड़ों के दर्द के मरीज स्वयं बढ़ जाते हैं। अक्सर इन दिनों में लोगों को जोड़ों के दर्द की शिकायत होती है। ठंडे पानी से नहीं नहाएं, अधिक मसालेदार और चिकनाई वाला आहार न खाएं, मांस और मंदिरा नुकसान देह साबित हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें